न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कुछ दिन पहले ही एक अलग तरह का माहौल देखने को मिला. मशहूर शायर गीतकार जावेद अख्तर और इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ति शमाइल नदवी के बीच इश्वर के वजूद को लेकर एक अकादमिक चर्चा आयोजित की गई थी. इस चर्चा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे देखते देखते ये सोशल मीडिया में काफी वायरल होने लगी. आस्था, तर्क, धर्म व नैतिकता जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा ने देशभर में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
बहस का मुख्य सवाल था कि क्या इश्वर का अस्तित्व है? जावेद अख्तर जहां तर्क व वैज्ञानिक सोच के आधार पर अपनी बात रखते हैं वहीं मुफ्ति नदवी धार्मिक ग्रंथों व दर्शन के जरिए अपना तर्क को पेश करते है. मुफ्ति उदाहरण देते हुए कहा कि एक छोटी सी घड़ी भी बिना बनाने वालों के नहीं बन सकती तो फिर इतनी विशाल दुनिया बिना किसी रचयिता के कैसे बन सकती है. ये तर्क थोड़ा सोचने वाला व गहरा है.
कौन हैं मुफ्ती शमाइल नदवी?
बहस में सबसे ज्यादा चर्चा मुफ्ति शमाइल नदवी की हो रही है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये मौलाना है कौन पढ़ा कहां से? जो इतने आत्मविश्वास के साथ इश्वर के होने या न होने पर खुल कर अपना विचार रख रहा है.
बता दें कि मुफ्ती शमाइल नदवी एक इस्लामिक स्कॉलर, धर्मगुरु और वक्ता हैं. जो मूल रुप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते है. इनका जन्म एक धार्मिक परिवार में हुआ है यहां से उन्हे धार्मिक शिक्षा व संस्कार मिले. बचपन से ही उनका झुकाव दर्शन, धर्म के तरफ रहा है.
कहां से ली है शिक्षा?
शमाइल नदवी अपनी प्रारंभिक और उच्चा शिक्षा देश के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान दारूल उलूम नदवतुल उलेमा लखनउ से प्राप्त की है. ये संस्था भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस्लामी शिक्षा के लिए जानी जाती है. इस संस्थान से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के नाम के आगे नदवी लगाया जाता है. नदवी ने कुरान, हदीश, फिक्ह मतलब की इस्लामी कानून और इस्लामिक दर्शन का गहन अध्ययन किया है. उनकी पढ़ाई का असर भाषण व तर्कों में साफ नजर आते हैं. धार्मिक बातों को बड़ी सरलता से समझाते हैं नदवी.
पहले भी रह चुके हैं सुर्खियों में
ये पहली बार नहीं है जब मुफ्ति शमाइल नदवी चर्चा में आए हों. इससे पहले भी कई आधुनिक सामाजिक, आस्था व धर्म जैसे मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखने के कारण सुर्खियों में रहे हैं. उनके विचारों से सहमत व असहमत दोनों तरह के लोग हैं लेकिन इतना तो है कि मुफ्ति शमाइल नदवी लोगों को अपनी बातों पर सोचने को मजबूर कर देते हैं.
ये भी पढ़ेंः- ब्लैकमेलिंग कर 24 महिलाओं के साथ किया रेप, दिल दहला देगी रेपिस्ट की ये खौफनाक कहानी..