द ताज स्टोरी

सोशल मीडिया पर छाई ‘द ताज स्टोरी’, पोस्टर में दिखी ताजमहल से निकलती भगवान शिव की मूर्ति

By : Shreya Suman
सोशल मीडिया पर छाई ‘द ताज स्टोरी’, पोस्टर में दिखी ताजमहल से निकलती भगवान शिव की मूर्ति

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
अभिनेता परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर यूजर्स में तीखी बहस छिड़ी हुई है.

पोस्टर बना विवाद की जड़
निर्देशक और लेखक तुषार अमरीश की यह फिल्म केवल ऐतिहासिक तथ्यों और रिसर्च पर आधारित बताई गई है. लेकिन, विगत दिवस एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आया. इस पोस्टर में अभिनेता परेश रावल को ताजमहल के गुंबद को हाथ में पकड़े दिखाया गया है और गुंबद के अंदर से भगवान शिव की मूर्ति निकल रही है. इस पोस्ट पर आरोप लगने के बाद अंत में अभिनेता ने इसे अपने एकाउंट से हटा दिया. लेकिन, बुधवार को दिनभर एक्स पर यूजर्स में पोस्टर को लेकर बहस छिड़ी रही.

पर्यटन कारोबारी सकते में
यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के कुछ दृश्य ताजमहल व ताजगंज में फिल्माए गए हैं. विवाद में आई इस फिल्म से पर्यटन कारोबारी भी सकते में हैं और इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं. उनका कहना है कि गलत तथ्यों पर दावे किए जाने व विवाद से पर्यटन कारोबार पर बड़ा असर पड़ता है. तमाम देशों में राष्ट्र अध्यक्षों को विजिट कराने वाले गाइड से लेकर टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा ने भी कड़ी निंदा की है. उन्होंने फिल्म निर्माताओं को इस पहलू को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता बताई है.

यह भी पढ़े: बापू को नमन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट में महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण