वेस्टइंडीज का भारत दौरा
एक्सक्लूसिव

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज और 5 टी20 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.

By : Ark Sahuliyar
वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

न्यूज़11 भारत 
स्पोर्ट्स/डेस्क:
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज और 5 टी20 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 27 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के तीन मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. ODI टीम में रोहित शर्मा और विरत कोहली को भी जगह मिली है. वहीं, शुभमन गिल को वनडे की कप्तानी सौंपी गयी है. केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है. लेकिन चोट से जूझ रहे हार्दिक पंड्या को ODI और टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है. 

T20 सीरिज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गयी है. वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. बॉय वंडर वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर संजू सैमसन को भी टीम में शामिल किया गया है. तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह, मायक यादव और प्रिंस यादव के हाथों में होगी. दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा.  

देखें पूरी टीम 

देखें पूरा शेड्यूल
पहला वनडे: 27 सितंबर 2026 (तिरुवनंतपुरम)
दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026 (गुवाहाटी)
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026 (न्यू चंडीगढ़)

पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026 (लखनऊ)
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026 (रांची) 
तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026 (इंदौर) 
चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026 (हैदराबाद) 
पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026 (बेंगलुरु)

यह भी पढ़ें- दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए दिग्गज अभिनेता अनंत नाग, PM Modi ने दी बधाई 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.