कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर तमिलनाडु सरकार का बड़ा एक्शन, कंपनी का लाइसेंस रद्द

कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर तमिलनाडु सरकार का बड़ा एक्शन, कंपनी का लाइसेंस रद्द

कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर तमिलनाडु सरकार का बड़ा एक्शन कंपनी का लाइसेंस रद्द

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
तमिलनाडु सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सीरप (Coldrif Cough Syrup) से हुई बच्चों की मौतों के बाद सख्त कदम उठाया हैं. सरकार ने इस दवा का उत्पादन करने वाली श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया है और फैक्ट्री पर ताला लगा दिया गया हैं. राज्य के ड्रग्स कंट्रोल विभाग की रिपोर्ट में पाया गया कि कफ सीरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा निर्धारित सीमा से कहीं ज्यादा थी, जो बच्चों की मौत का मुख्य कारण बनी. जांच पूरी होने के बाद कंपनी को औपचारिक रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया हैं.

इस मामले में कंपनी के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. उन्हें 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया हैं. रंगनाथन को मध्य प्रदेश SIT ने 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. मध्य प्रदेश में इस कफ सीरप के सेवन से 22 बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी हैं. इसके बाद एमपी सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था और पूरे देश में इस दवा की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी. तमिलनाडु सरकार ने अब राज्य में संचालित सभी दवा निर्माण कंपनियों की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही दो वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टरों को निलंबित किया गया हैं.

यह भी पढ़े: दशम फॉल में नहाने के दौरान हादसा, युवक की मौत, एनडीआरएफ की टीम पहुंचेगी रेस्क्यू के लिए
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त