T20 World Cup 2026: IND vs NAM मैच से पहले जानें, दिल्ली के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2026: IND vs NAM मैच से पहले जानें, दिल्ली के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

t20 world cup 2026 ind vs nam मैच से पहले जानें दिल्ली के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: पूरा विश्व मौजूदा समय में टी20 विश्व कप 2026 के रंग में रंगा हुआ है. 7 फरवरी से शुरू हुए इस मुकाबले में अभी तक कुल 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें भारत ने अभी तक केवल एक मुकाबला खेला हैं. जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं आज भारत अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के साथ खेलने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान मैच से ठीक आधे घंटे पहले टॉस के लिए मैदान में आएंगे. जहां एक तरफ भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जीतकर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ नामीबिया को अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. आज कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं. आज की शुरुआत श्रीलंका बनाम ओमान के मैच के साथ होगा. वहीं दूसरा मुकाबला नेपाल बनाम इटली खेला जाएगा. वहीं तीसरे मुकाबले में भारत और नामीबिया आमने सामने होने जा रही है. तो चलिए होने वाले भारत बनाम नामीबिया मुकाबले से पहले जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल और अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.

मौसम पूर्वानुमान

मैच के दौरान दिल्ली का मौसम लगभग साफ रहेगा. आसमान में जरूर बादल छाए रहेंगे मगर बारिश की संभावना काफी कम है. वही भारत में जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि ठंड का मौसम चल रहा है. तो रात के समय मौसम ठंडा रहेगा.  वहीं तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार, बारिश की संभावना ना के बराबर है और  ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सभी क्रिकेट प्रेमियों को आज होने वाले मुकाबले में पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है.

पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो, यहां की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. मैदान छोटी और तेज है, इस वजह से यदि खिलाड़ी मैदान में हड़बड़ाकर नहीं बल्कि शुरुआत में रुककर और टिककर खेले तो, शानदार लक्ष्य दे सकता है. पिच की स्थिति को देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला  कर सकती है. भारत के सामने  नामीबिया काफी चोटी और कमजोर टीम है, ऐसे में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया को 300 से अधिक रनों का शानदार दे सकता है. वहीं समय के साथ इस इस पिच का सहयोग स्पिनरों को मिल सकता है.  

यह भी पढ़ें: पटना HC के फैसले से अल हाफिज कॉलेज के छात्र-छात्रा खुश, सचिव और प्रिंसिपल ने जताया आभार

संबंधित सामग्री

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

बिहार

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

देश-विदेश

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए