स्वामी विवेकानंद की जयंती आज, जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस?

स्वामी विवेकानंद की जयंती आज, जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस?

स्वामी विवेकानंद की जयंती आज जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में मनाया जाता हैं. यह दिन महान आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता हैं. इस अवसर का मुख्य उद्देश्य उनके विचारों और आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना हैं.

राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत और महत्व
भारत सरकार ने 1984 में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था. इसके बाद 1985 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जा रहा हैं. इस दिन युवाओं को आत्मविश्वास, ऊर्जा और जिम्मेदारी का संदेश देने पर जोर दिया जाता हैं. सरकार का उद्देश्य है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के माध्यम से युवा शक्ति को देश के विकास से जोड़ा जाए.

2026 में राष्ट्रीय युवा दिवस
इस वर्ष, 2026 में राष्ट्रीय युवा दिवस सोमवार के दिन पड़ रहा हैं. इस दिन पूरे देश में विभिन्न स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संस्थान कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं. छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए सेमिनार, व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था. उनका जन्म नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था. उनके पिता विश्वनाथ दत्त, कलकत्ता हाई कोर्ट के प्रसिद्ध वकील थे और माता भुवनेश्वरी देवी थी. बाल्यावस्था से ही नरेंद्र में असाधारण प्रतिभा थी. 16 वर्ष की आयु में उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा पास की और स्नातक की उपाधि प्राप्त की. इसी दौरान उनकी भेंट परमहंस महाराज जी से हुई और इसके बाद वे ब्रह्म समाज से जुड़े.

विश्व मंच पर स्वामी विवेकानंद
सन 1893 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. उनका भाषण पूरी दुनिया में प्रशंसित हुआ और भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई.

महासमाधि और अंतिम दिन
4 जुलाई 1902 को बेलूर के रामकृष्ण मठ में ध्यानावस्था में स्वामी विवेकानंद ने महासमाधि धारण की और पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके आदर्श और शिक्षाएं आज भी युवाओं को प्रेरित करती हैं.

राष्ट्रीय युवा दिवस का संदेश
राष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह युवाओं को देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करने का अवसर हैं. स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचार हमें यह सिखाते है कि युवा शक्ति, देश के विकास में सबसे बड़ी ताकत हैं. इस दिन देशभर के छात्र-छात्राएं उनके आदर्शों से प्रेरित होकर अपने लक्ष्य की दिशा में प्रयासरत रहते हैं.

यह भी पढ़े: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ किया घोषित
 

संबंधित सामग्री

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

BRICS समिट में भी

देश-विदेश

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?

BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

देश-विदेश

BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

BRICS समिट में शामिल देशों के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखे गए नई दिल्ली घोषणा 2026 सर्वसम्मति से मंजूर हुई.