सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम पटना के दीघा से चुनावी मैदान में, भाकपा माले ने दिया टिकेट

सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम पटना के दीघा से चुनावी मैदान में, भाकपा माले ने दिया टिकेट

सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम पटना के दीघा से चुनावी मैदान में भाकपा माले ने दिया टिकेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एक ऐसा नाम चर्चा में है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी, वो है दिवगंत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम. भाकपा माले (CPI-ML) ने उन्हें पटना की दीघा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं.

NDA की सीट पर अब माले का दांव
दीघा सीट फिलहाल एनडीए गठबंधन के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में हैं. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के संजीव चौरसिया ने जीत दर्ज की थी. अब माले ने दिव्या गौतम को उतारकर इस सीट पर नया समीकरण खड़ा कर दिया हैं.

कौन है दिव्या गौतम?
दिव्या गौतम का पारिवारिक और शैक्षणिक सफर दोनों ही सशक्त रहा हैं. वे पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक हैं. छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही और 2012 में AISA की ओर से पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUSU) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ा था, जहां वे दूसरे स्थान पर थी. इसके अलावा उन्होंने 64वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की थी और आपूर्ति निरीक्षक पद के लिए चयनित हुई लेकिन उन्होंने सरकारी नौकरी करने के बजाय आगे की पढ़ाई चुनी. वर्तमान में वे यूजीसी-नेट क्वालिफाइड है और पीएचडी कर रही हैं.

दीघा में 2020 का मुकाबला
पिछले चुनाव में बीजेपी के संजीव चौरसिया ने 97,044 वोटों के साथ जीत हासिल की थी जबकि माले की शशि यादव को 50,971 वोट मिले थे. अब इस बार दिव्या गौतम के मैदान में आने से मुकाबला और रोचक हो गया हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. सुशांत सिंह राजपूत की बहन का चुनावी डेब्यू अब इस सीट को चर्चाओं के केंद्र में ले आया है, जहां राजनीति, भावनाएं और विरासत तीनों का दिलचस्प संगम देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े:  दिपावली एवं छठ महापर्व को लेकर DGP अनुराग गुप्ता ने की बैठक, अपराध के रोकथाम को लेकर चेम्बर के साथ समीक्षा 
 
संबंधित सामग्री

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

झारखंड

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

कांग्रेस अध्यक्ष का मानसिक संतुलन खराब, रांची के कांके में है इलाज की समुचित व्यवस्था

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

झारखंड

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

झारखंड

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

झारखंड

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

झारखंड

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अभिलेखों के संधारण और जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश