असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: दिग्गज कांग्रेस नेता और विख्यात अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की ओर से असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया. मनु सिंघवी ने अपनी याचिका में ‘मियां मुस्लिम’ समुदाय को लेकर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा कि इस याचिका पर हाई कोर्ट सुनवाई करने में भी समर्थ है और आदेश पारित करने में भी. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सलाह दी कि वह हाई कोर्ट में जाकर अपनी बात रख सकते हैं. अगर आपको वहां से राहत नहीं मिलती है  तब आप सुप्रीम कोर्ट आ सकते है. 

मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि सीजेआई बनने के बाद से मैं बार बार कह रहा हूं कि हर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट आना जरूरी नहीं है. इसके लिए. हाई कोर्ट के अधिकारों को कमतर करके आंकना उचित नहीं है.

अभिषेक मनु सिंघवी ने अपना पक्ष रखते हुए यह कहा कि चूंकि मामला आर्टिकल 32 से जुड़ा हुआ है इसलिए यह सुनवाई के लिए उपयुक्त है. मगर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें: हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

संबंधित सामग्री

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

झारखंड

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

बिशुनपुर: बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बिशुनपुर: बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस