दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने  हिलाया डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार की रात करीब 9.40 बजे भूकम्प के तेज झटके महसूस किये गये. भूकम्प का झटका इतना तेज था कि लोगों में दहशत मच गयी. रात 9.40 बजे जब लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे या फिर आईपीएल का मैच देखने में मशगूल थे ऐसे में भूकम्प के तेज झटकों ने उन्हें हिलाकर रख दिया. लोगों ने देखा की अचानक कमरों में लगे पंखे, झूमर और खिड़कियां हिलने लगे हैं.. भूकंप के तेज झटके करीब 15-20 सेकंड तक महसूस किए गए. इन झटकों के बाद लोग लोग डर के मारे चीखते हुए अपने बच्चों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. बताया जा रहा है कि भूकम्प का यह झटका 5.9 तीव्रता का था. इसी कारण झटके भी काफी तेज महसूस किये गये.

दिल्ली-NCR के अलावा उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में भी भूकम्प के झटके महसूस किये जाने की खबरें आ रही हैं. चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने लगे और लोग घरों से बाहर भागने लगे. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. 

बताया जा रहा कि भूकम्प का केन्द्र अफगानिस्तान के हिन्दूकुश में था. जिसके कारण अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये.  दिल्ली-एनसीआर, समेत उत्तर भारत से कोई अप्रिय सूचना या नुकसान की खबर नहीं आयी है, लेकिन कश्मीर घाटी में कुछ पुरानी इमारतों में दरारें आने की बात कही जा रही है

यह भी पढ़ें: भारत ही दूर करेगा होर्मूज जलडमरूमध्य संकट! ब्रिटेन के शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे 60 देशों को निगाहें भारत पर

संबंधित सामग्री

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

झारखंड

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

सरकार को बदनाम करने में जुटी है भाजपा, झामुमो गढ़वा ने विष्णुगढ़ मामले में बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

झारखंड

सरकार को बदनाम करने में जुटी है भाजपा, झामुमो गढ़वा ने विष्णुगढ़ मामले में बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

खलारी पीएचसी में जुड़वा शिशुओं का सुरक्षित जन्म, मां और बच्चा दोनों  स्वस्थ

झारखंड

खलारी पीएचसी में जुड़वा शिशुओं का सुरक्षित जन्म, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

गढ़वा पहुंचे राज्य के जेल सहायक महानिरीक्षक तुषार गुप्ता, नगर ऊंटारी कारा का किया निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा पहुंचे राज्य के जेल सहायक महानिरीक्षक तुषार गुप्ता, नगर ऊंटारी कारा का किया निरीक्षण

संचालन पूर्व आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा,गढ़वा जेल प्रभारी संजय कुमार भी रहे मौजूद

गढ़वा DC की कार्रवाई लगातार जारी, धान अधिप्राप्ति में अनियमितता पर कंप्यूटर ऑपरेटर को किया कार्य मुक्त

झारखंड

गढ़वा DC की कार्रवाई लगातार जारी, धान अधिप्राप्ति में अनियमितता पर कंप्यूटर ऑपरेटर को किया कार्य मुक्त