न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के साथ-साथ बीकेटीसी के सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बीकेटीसी प्रशासन तैयारियों में जुट गया हैं. 11 सितंबर को पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंच सकते हैं. वे आपदा ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं. उत्तराखंड सरकार पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर प्रदेशभर में 16 दिनी स्वास्थ्य महाकुंभ का आयोजन करने जा रही हैं.
17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाए जाने का संकल्प लिया गया
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाए जाने का संकल्प लिया गया हैं. इस दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, दिव्यागों की सहायता के साथ-साथ बहुउद्देशीय शिविर आयोजित होंगे. बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर हैं.
आपदाग्रस्त इलाकों का कर सकते हैं दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मुआयना करने उत्तराखंड आ सकते हैं. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, 11 सितंबर को उनके आने की संभावना जताई जा रही हैं. हालांकि, अभी विधिवत रूप से उनका कार्यक्रम तय नहीं हुआ हैं.
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री का दौरा मौसम पर निर्भर करेगा. वे आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर दिया गया हैं. सूत्रों के मुताबिक, दौरे को देखते हुए नैनीताल में होने वाले चिंतन शिविर को स्थगित कर दिया गया हैं. 11 सितंबर से 13 सितंबर तक नैनीताल तक चिंतन शिविर आयोजन होना था.
16 दिन का स्वास्थ्य महाकुंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 ऑक्टोबर तक राज्य में स्वास्थ्य पखवाड़ा मनाया जाएगा. इसे स्वास्थ्य महाकुंभ का नाम दिया गया हैं. स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया है कि राज्यभर में 4604 शिविर लगाए जाएंगे. अल्मोड़ा में 522, बागेश्वर में 109, चम्पावत 120, हरिद्वार 367, नैनीताल में 367, चमोली 206, देहरादून 425, रुद्रप्रयाग 239, टिहरी 533, उत्तरकाशी में 208, पिथौरगढ़ 679 और पौड़ी में 573 शिविर लगाए जाएंगे.
यह भी पढ़े: जतरा टाना भगत जयंती समारोह: 28 सितंबर को गुमला के विशुनपुर में भव्य आयोजन