न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पुष्पा मूवी तो आपने देखी ही होगी और आपने यह भी देखा होगा कि कैसे पुष्पा अलग-अलग तरीके अपनाता था तस्करी के लिए वो काफी रोमांचक होते थे और उसे पुलिस तक पकड़ नहीं पाती थी, अब रियल लाइफ के तस्कर भी पुष्पा बनने की चाह रख रहे हैं. लेकिन उन्हें यह कौन समझाएं कि वो मूवी थी और ये रियल लाइफ है वे कितने भी पैतरे क्यों न लगा लें पुलिस के हत्थे तो चढ़ ही जाते हैं.
पुष्पा फिल्म की तरह तस्करी
पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी पुष्पा' फिल्म की तरह ही तस्करी करते थे. वे लाल चंदन को रोजमर्रा की चीजों, खासकर फल और सब्जियों, में छिपाकर आंध्र प्रदेश से उत्तर भारत, मुख्य रूप से दिल्ली की ओखला मंडी, भेजते थे.
आंध्र प्रदेश से दिल्ली तक तस्करी का जाल
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की एसटीएफ और आंध्र प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 अक्टूबर को तुगलकाबाद गांव से यह बड़ी बरामदगी की. आरोपियों ने चंदन की लकड़ी को तुगलकाबाद गांव में किराए पर लिए एक गोदाम में रखा था. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त 2025 में आंध्र प्रदेश के तिरुपति पुलिस स्टेशन में लाल चंदन चोरी होने की एफआईआर दर्ज की गई थी. आंध्र प्रदेश पुलिस की टास्क फोर्स जांच में जुटी, तब पता चला कि चोरी किया गया लाल चंदन दिल्ली भेजा गया है. इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए यह संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 15 टन चंदन जब्त किया गया.
आंध्र प्रदेश से दिल्ली आने वाले ट्रकों में छिपाए थे चंदन
गिरफ्तार तस्कर इस जब्त माल को चीन और साउथ एशिया भेजने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश से दिल्ली आने वाले फल और सब्जी के ट्रक ड्राइवरों की मिलीभगत से इस चंदन की तस्करी की थी.
यह भी पढ़े: उत्तराखंड में 'टोमेटो फ्लू' का कहर, 28 मामले सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट