श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, BCCI ने दी बड़ी अपडेट 

By : Mansi Kumari
श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, BCCI ने दी बड़ी अपडेट 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे के दौरान लगी गंभीर चोट के बाद अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं. बीसीसीआई (BCCI) ने शनिवार को उनके स्वास्थ्य को लेकर नया मेडिकल अपडेट जारी किया हैं.

सिडनी वनडे में हुई थी गंभीर चोट
25 अक्टूबर को खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर फील्डिंग के दौरान घायल हो गए थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लपकने की कोशिश में गिरते हुए पेट पर चोट खा ली थी. इस हादसे में उनकी तिल्ली (Spleen) में कट लग गया था और आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) शुरू हो गया था, जिसके तुरंत बाद उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ दिनों तक उन्हें ICU में भी रखा गया.

BCCI ने दी अपडेट
बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि श्रेयस की हालत अब स्थिर है और उनकी रिकवरी शानदार तरीके से हो रही हैं. बोर्ड ने कहा कि शनिवार (1 नवंबर) को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, हालांकि वे फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे. मेडिकल टीम की सलाह के अनुसार वे अभी भारत वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. बोर्ड ने कहा कि श्रेयस अय्यर की स्थिति स्थिर है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं. BCCI की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी से संतुष्ट हैं. सिडनी में डॉ. कौरूश हघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हम आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने श्रेयस का बेहतरीन इलाज सुनिश्चित किया.

अभी नहीं खेल पाएंगे आने वाली सीरीज
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था. अब चोट के चलते उनके जल्द मैदान पर लौटने की संभावना कम दिखाई दे रही हैं. माना जा रहा है कि वे 30 नवंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

यह भी पढ़े: 22KM कम होगी आदि कैलाश की यात्रा, पिथौरागढ़ में बनेगी 5.4KM लंबी सुरंग, 1600 करोड़ होंगे खर्च

 

संबंधित सामग्री

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी एजेंट दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.  

दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों व पूजा समितियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों और SOP का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें