कीचड़ में चमकी किस्मत! अलवर में बोरिंग के दौरान निकली ‘चांदी’ जैसी चमकदार चीज, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

By : Mansi Kumari
कीचड़ में चमकी किस्मत! अलवर में बोरिंग के दौरान निकली ‘चांदी’ जैसी चमकदार चीज, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजस्थान के अलवर शहर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अलकापुरी कॉलोनी में जलदाय विभाग द्वारा कराई जा रही बोरिंग खुदाई के दौरान जमीन से चांदी जैसी चमकदार वस्तु निकलती दिखाई दी. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.

खुदाई के दौरान दिखी चमकदार परत
जानकारी के मुताबिक, अलकापुरी कॉलोनी स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बीच जलदाय विभाग की ओर से दो दिन पहले बोरिंग का काम शुरू किया गया था. गुरुवार सुबह खुदाई के दौरान कीचड़ और मिट्टी के साथ चमकदार कण बाहर आने लगे. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसे चांदी बताया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की उत्सुकता अचानक लालच में बदल गई.

जैसे ही यह चर्चा फैली कि जमीन से चांदी निकल रही है, आसपास के दुकानदार, राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे. थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई. लोग बोरिंग से निकले कीचड़ और मिट्टी में हाथ डालकर चमकदार पत्थरनुमा टुकड़े खोजने लगे. कई लोग कपड़े और थैले में भरकर इन टुकड़ों को ले जाते भी नजर आए. चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोगों में इसे पाने की होड़ मच गई. हालात ऐसे हो गए कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रशासन को दी गई सूचना
स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय दुकानदारों ने पार्षद और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जमीन से निकली यह चमकदार वस्तु वास्तव में चांदी है या कोई अन्य खनिज पदार्थ. बताया जा रहा है कि अलवर जिले में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई हैं. यहां सरफेस वाटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग ट्यूबवेल पर निर्भर हैं. गर्मी की शुरुआत से पहले जलदाय विभाग शहर के विभिन्न हिस्सों में नई बोरिंग करवा रहा है, ताकि जल संकट से राहत मिल सके. इसी क्रम में अलकापुरी कॉलोनी में भी बोरिंग कराई जा रही थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. वीडियो में लोग कीचड़ से चमकदार पत्थर बीनते और उन्हें लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि जमीन से निकली वस्तु क्या हैं. फिलहाल पूरा मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं.

यह भी पढ़े: NHAI का चैलेंज, गंदे टॉयलेट की भेजें फोटो और FASTag में पाएं 1000 रूपए
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.