न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रामनगरी अयोध्या में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. शुक्रवार देर रात हुई छापेमारी में पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक गणेश अग्रवाल सहित 12 महिलाओं को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई सीओ सिटी के नेतृत्व में की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहगंज पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है. सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस पर छापा मारा.
लड़कियों को दुसरे राज्यों से लाकर देह व्यापार के धंधे में धकेला जाता था
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए. बताया जा रहा है कि इस रैकेट में बिहार और यूपी के गोरखपुर से लड़कियों को लाकर देह व्यापार के धंधे में धकेला जाता था. पुलिस ने हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि इस रैकेट के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके.
यह भी पढ़े: इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली में होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे बड़ा मंथन