पंजाब: जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में विस्फोट, इलाके में मचा हड़कंप

By : Ark Sahuliyar
पंजाब: जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में विस्फोट, इलाके में मचा हड़कंप

न्यूज11 भारत
जालंधर/डेस्क:
पंजाब के जालंधर शहर में बीएसएफ चौक के नजदीक एक स्कूटी में अचानक विस्फोट होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के तुरंत बाद दोपहिया वाहन में आग लग गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धमाके के साथ स्कूटी में आग भड़क उठी. स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

विस्फोट के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं
घटना में कुछ लोगों के हल्के रूप से घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. हालांकि, विस्फोट के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर सील कर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह स्कूटी में आग लगने की घटना प्रतीत हो रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Bengal Election रिजल्ट के बाद बोलीं Mamata Banerjee, 'इस्तीफ़ा नहीं दूंगी, हारी नहीं हूं, राजभवन नहीं जाऊंगी...'
 
संबंधित सामग्री

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.