यहां मिलता है अजीबोगरीब सर्विस! किराए पर मिलते है डरावने गुंडे.. मिनटों में सुलझा देते है हर झगड़ा

By : Mansi Kumari
यहां मिलता है अजीबोगरीब सर्विस! किराए पर मिलते है डरावने गुंडे.. मिनटों में सुलझा देते है हर झगड़ा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आपने अब तक बॉडीगार्ड या प्राइवेट डिटेक्टिव के बारे में तो सुना होगा लेकिन यहां इस जगह एक अनोखी सर्विस शुरू हुई है, जिसने सबको हैरान कर दिया हैं. Rental Kowaihito नाम की कंपनी ऐसे लोगों को किराए पर देती है, जिनका लुक देखकर ही सामने वाला सहम जाए. गंजे सिर, पूरे शरीर पर टैटू और रौबदार अंदाज़ वाले ये लोग किसी भी झगड़े या विवाद को मिनटों में शांत कर देते हैं.

क्या है पूरा मामला?
जापान की एक कंपनी का ये दावा है कि इनके खड़े होते ही अक्सर मामला आधे घंटे से भी कम समय में सुलझ जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर इस सर्विस की खूब चर्चा हुई जब X यूज़र @yukitichqn ने कंपनी का स्क्रीनशॉट शेयर किया. देखते ही देखते पोस्ट पर 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और 36 हजार शेयर हो गए.

कहां-कहां काम आते है ये 'गुंडे'?

  • ऑफिस में बदतमीज़ सहकर्मी को सबक सिखाना
  • पड़ोसियों के लगातार शोरगुल को रोकना
  • पार्टनर की बेवफाई के मामले में टेंशन कम करना
  • पुराने बॉस या बिज़नेस पार्टनर से पैसे वसूलना
  • बच्चों को तंग करने वाले बुलियों से निपटना

कितनी फीस लेती है कंपनी?

  • 30 मिनट: 20,000 येन (करीब ₹9,800)
  • 3 घंटे: 340 डॉलर (करीब ₹28,000)
  • बाहर बुलाने पर: ट्रैवल खर्च ग्राहक को देना होगा

लोगों का कहना है कि ये सब याकुज़ा गैंगस्टर्स जैसे दिखते है लेकिन कंपनी का साफ कहना है कि उनका किसी आपराधिक गिरोह से कोई लेना-देना नहीं हैं. वे न तो गैरकानूनी काम करते है और न ही किसी को नुकसान पहुंचाते हैं. उनका मकसद सिर्फ अपने क्लाइंट का आत्मविश्वास बढ़ाना और माहौल को नियंत्रित करना हैं.

यह भी पढ़े: सेक्स रैकेट मामला: 20 लोगों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में FIR दर्ज, 12 युवती और एक दलाल को भेजा गया जेल

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.