सऊदी अरब में अब ऊंटों के लिए भी पासपोर्ट, जानवरों का होगा आधिकारिक पहचान दस्तावेज

By : Mansi Kumari
सऊदी अरब में अब ऊंटों के लिए भी पासपोर्ट, जानवरों का होगा आधिकारिक पहचान दस्तावेज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सऊदी अरब ने एक अनोखा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अब ऊंटों के लिए पासपोर्ट जारी करने की घोषणा की हैं. यह पहल देश की “सऊदी विजन 2030” योजना का हिस्सा है और इसका उद्देश्य ऊंटों से जुड़े पूरे सेक्टर को संगठित करना और उसे आधुनिक बनाना हैं.

सऊदी अरब के उप पर्यावरण, जल और कृषि मंत्री मनसूर अलमुशैती ने मंगलवार को इस प्रणाली की औपचारिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि 'कैमल पासपोर्ट' से अब हर ऊंट की पहचान, स्वास्थ्य रिकॉर्ड और मालिकाना हक को साफ और भरोसेमंद तरीके से दर्ज किया जा सकेगा.

मंत्री ने कहा, “इस पासपोर्ट के जरिए ऊंटों की देखभाल और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा. इसके अलावा, ऊंटों की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता और विश्वास भी बढ़ेगा." सऊदी अरब के कृषि मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस पासपोर्ट की तस्वीर साझा की हैं. इसमें हरे रंग का पासपोर्ट, देश का चिन्ह और ऊंट की सोने जैसी आकृति दिखाई दे रही हैं.


मंत्रालय के अनुसार, प्रत्येक पासपोर्ट में शामिल होंगे:

ऊंट का माइक्रोचिप नंबर और पासपोर्ट नंबर

  • ऊंट का नाम, जन्मतिथि, नस्ल, रंग, लिंग और जन्मस्थान
  • मालिक और जारी करने वाली प्राधिकरण की जानकारी
  • ऊंट की दाईं और बाईं ओर से तस्वीरें
  • टीकाकरण रिकॉर्ड और वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी

इस प्रणाली से ऊंट की स्वास्थ्य निगरानी आसान होगी और किसी भी संक्रामक बीमारी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई संभव होगी.

क्यों जरूरी है ऊंट पासपोर्ट?
अरब देशों में ऊंट केवल जानवर नहीं, बल्कि परिवहन, खेल और सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं. सऊदी अरब में ऊंटों को पालने और लेन-देन करने की परंपरा हैं. अब पासपोर्ट के जरिए प्रत्येक ऊंट की वैध और आधिकारिक पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी. मंत्री अलमुशैती ने बताया कि इस सिस्टम से ऊंटों का डेटाबेस तैयार होगा, मालिकाना हक को साबित करना आसान होगा, और पशुधन प्रबंधन व निगरानी मजबूत होगी. इससे ऊंट उद्योग अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनेगा.

अंदाजा है कि 2024 में सऊदी अरब में करीब 2.2 मिलियन ऊंट हैं. धीरे-धीरे सभी ऊंटों को इस सिस्टम में शामिल किया जाएगा. ऊंट पासपोर्ट से न केवल बाजार में नियम स्पष्ट होंगे, बल्कि यह ऊंट उद्योग को तकनीकी और प्रशासनिक रूप से मजबूत और भरोसेमंद बनाने में भी मदद करेगा. यह कदम सऊदी अरब में पशुपालन और ऊंट संस्कृति को एक नई दिशा देने वाला माना जा रहा हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में अचानक मौसम का यू-टर्न, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बढ़ी ठंड

 

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.