Putin ने WhatsApp पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, रूस में Meta को लगा बड़ा झटका

Putin ने WhatsApp पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, रूस में Meta को लगा बड़ा झटका

putin ने whatsapp पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध रूस में meta को लगा बड़ा झटका 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दुनिया के सबसे बड़े देश रूस ने अमेरिकी टेक कंपनी Meta को बड़ा झटका देते हुए उसके लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. मॉस्को ने पुष्टि की है कि रूस में व्हाट्सऐप के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लागू कर दी गई है. रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेटा कंपनी रूसी कानूनों का पालन नहीं कर रही थी, जिसके चलते यह कदम उठाया गया. उन्होंने नागरिकों से स्थानीय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 'MAX' का उपयोग करने की अपील की है.

  • स्थानीय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 'MAX' का उपयोग करने की अपील 

पेसकोव के अनुसार, MAX एक राष्ट्रीय मैसेंजर प्लेटफॉर्म है और यह रूसी नागरिकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. हालांकि, इस कदम की आलोचना भी हो रही है. कुछ आलोचकों का कहना है कि MAX ऐप के जरिए उपयोगकर्ताओं की निगरानी की जा सकती है. वहीं रूसी अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह प्लेटफॉर्म सरकारी सेवाओं को एकीकृत करने और नागरिकों के दैनिक कार्यों को आसान बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है.

  • VPN के जरिए इस्तेमाल कर पाएंगे व्हाट्सऐप

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों का रूस पर दबाव बढ़ता जा रहा है. रूस 'संप्रभु कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर' विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है, और व्हाट्सऐप पर लगाया गया प्रतिबंध भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. रूस लंबे समय से विदेशी टेक कंपनियों पर अपने स्थानीय कानूनों का पालन करने का दबाव बनाता रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिबंध लागू होने के बाद रूस में व्हाट्सऐप की सेवाएं बंद हो गई हैं और इससे जुड़े कुछ डोमेन नामों को राष्ट्रीय रजिस्टर से हटा दिया गया है. हालांकि, वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए अब भी कुछ उपयोगकर्ता व्हाट्सऐप तक पहुंच बना पा रहे हैं.

  • पहले भी लगाए जा चुके हैं विदेशी मैसेंजर ऐप्स पर प्रतिबंध 

गौरतलब है कि इससे पहले भी रूस में व्हाट्सऐप और अन्य विदेशी मैसेंजर ऐप्स पर विभिन्न प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं. रूसी संचार नियामक रोसकोम्नादज़ोर (Roskomnadzor) का आरोप रहा है कि विदेशी कंपनियां रूस की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ धोखाधड़ी और आतंकवाद से जुड़े मामलों में आवश्यक जानकारी साझा नहीं कर रही थीं. इससे पहले रूसी अदालत व्हाट्सऐप पर प्रतिबंधित सामग्री नहीं हटाने को लेकर भारी जुर्माना भी लगा चुकी है.

ये भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी.के. सुब्रमण्यम ने की मुलाकात, स्व निर्मित कैंसर उपचार मशीन की दी जानकारी

 

संबंधित सामग्री

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साहिबगंज जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक नाबालिग हिन्दू लड़की से शादी रचाई, लेकिन मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल