न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को गुजरात के भुपेंद्र पटेल के कैबिनेट में जगह मिली है. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शपथ दिलाई है, रिवाबा 34 साल की है जो कि जामनगर नोर्थ से 2022 में विधायक जीती हुई है. बता दें कि गुजरात के सीएम भुपेंद्र पटेल ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. गुजरात सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम महात्मा गांधी मंदिर में हुआ, इसमें कुल 19 मंत्री ने शपथ ली. इसमें रिबावा जडेजा भी शामिल है. बता दें कि रिबावा जडेजा 2019 में बीजेपी ज्वाइन किया था, 2016 में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की रिबावा जडेजा से शादी हुई थी.
रिबावा को 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर नॉर्थ से चुनावी मैदान में उतारा गया था. जिन्होने आप के करशनभाई को 53 हजार से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया था. पहले ही प्रयास में रिबावा जडेजा ने जीत दर्ज कर ली थी. रिबावा पहले सौराष्ट्र के करणी सेना की अध्यक्ष भी रह चुकी है. रिवाबा अक्सर गांव का दौरा करती है और महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन बांटती है.
इंजीनियरिंग की डिग्री होल्डर
रिवाबा जडेजा का जन्म 1990 में राजकोट में हरदेवसिंह सोलंकी और प्रफुल्लबा सोलंकी के घर हुआ था. रिवाबा ने 2015 में अहमदाबाद के गुजरात टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से BE (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) मैक्निकल की डिग्री हासिल की थी. साल 2022 में जो एफिडेविट उसने दायर किया था उस दौरान उनकी चल अचल संपत्ति 97 करोड़ रुपए थी. रिवाबा ने महिलाओं की मदद करने और महिला सशक्तिकरण के लिए श्री मातृशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट नाम से एक एनजीओ शुरु किया था.
ये भी पढ़ेंः- कॉलेज के शौचालय में छात्रा से किया रेप, फिर पूछा- अबॉर्शन पिल चाहिए..