न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का रुख देखने को मिल रहा हैं. सोमवार को दिन भर की तेज धुप की वजह से अधिकतम तापमान 35डिग्री से ऊपर पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के बीच भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा.
दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को सुबह से ही तेज धुप रही जो दिन चढ़ने के साथ और तेज हो गई. इसकी वजह से अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ हैं. दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हैं. न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अगले चार-पांच दिनों के दौरान तेज बारिश के आसार नहीं हैं. इसकी वजह से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा.
उमस का अहसास कम
दिल्ली की तरह से आने वाली हवा अब मुख्य तौर पर उत्तरी पश्चिमी दिशा से आ रही हैं. इस हवा में नमी की मात्रा कम है, जिसकी वजह से लोगों को उमस का अहसास भी कम हो रहा हैं.
यह भी पढे: रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र में अवैध बालू के खिलाफ हंगामा