प्रधानमंत्री कार्यालय अब ‘सेवा तीर्थ’ में होगा शिफ्ट, PM मोदी करेंगे उद्घाटन 

By : Mansi Kumari
प्रधानमंत्री कार्यालय अब ‘सेवा तीर्थ’ में होगा शिफ्ट, PM मोदी करेंगे उद्घाटन 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे. इसके तहत दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम मोदी ‘सेवा तीर्थ’ बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स का नाम अनावरण करेंगे. शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन- 1 व 2 का उद्घाटन करेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रालयों के वर्तमान ऑफिस नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में स्थित हैं. ये दोनों इमारतें लगभग 78 सालों तक देश की सत्ता का केंद्र रही हैं. सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने से पहले PM मोदी शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक करेंगे. यह बैठक शाम 4 बजे तय है और ब्रिटिश काल की सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में यह आखिरी कैबिनेट बैठक होगी.

‘सेवा तीर्थ’ का अर्थ है ‘सेवा का स्थान’. पहले इसे ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ कहा जाता था, लेकिन 2 दिसंबर 2025 को इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ रख दिया गया. यह नई दिल्ली के दारा शिकोह रोड पर स्थित हैं. सेवा तीर्थ लगभग 2.26 लाख वर्ग फीट (करीब 5 एकड़) में फैला है और इसे एल एंड टी कंपनी ने 1189 करोड़ रूपए में बनाया हैं. इस कॉम्प्लेक्स में तीन प्रमुख इमारतें हैं:

सेवा तीर्थ-1: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)
सेवा तीर्थ-2: कैबिनेट सचिवालय
सेवा तीर्थ-3: राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और NSA अजीत डोभाल का कार्यालय

इन ऑफिसों को पहले अलग-अलग स्थानों पर संचालित किया जाता था. कैबिनेट सचिवालय पहले ही सितंबर 2025 में सेवा तीर्थ-2 में शिफ्ट हो चुका हैं.

कर्तव्य भवन- 1 और 2 में प्रमुख मंत्रालय
कर्तव्य भवन- 1 और 2 में कई केंद्रीय मंत्रालयों को नए ऑफिस आवंटित किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. वित्त मंत्रालय
  2. रक्षा मंत्रालय
  3. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  4. शिक्षा मंत्रालय
  5. कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय
  6. संस्कृति मंत्रालय
  7. विधि एवं न्याय मंत्रालय
  8. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  9. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  10. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
  11. जनजातीय कार्य मंत्रालय

इसके अलावा गृह मंत्रालय पहले ही नॉर्थ ब्लॉक से जनपथ स्थित कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) बिल्डिंग में शिफ्ट हो चुका हैं. गृह मंत्रालय को नए कॉम्प्लेक्स में 347 कमरे दिए गए हैं. यह मंत्रालय लगभग 90 सालों से नॉर्थ ब्लॉक में संचालित हो रहा था. सेवा तीर्थ परिसर में ही प्रधानमंत्री का नया आवास भी तैयार हो रहा हैं. इसके पूरा होने के बाद पीएम मोदी वर्तमान आवास 7, लोक कल्याण मार्ग से नए आवास में शिफ्ट होंगे, हालांकि अभी इसके शिफ्ट होने की तारीख सामने नहीं आई हैं.

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा
सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए हैं. इसी प्रोजेक्ट में नया संसद भवन, कर्तव्य पथ और इसके आसपास के कई इलाके शामिल हैं. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक कई सरकारी इमारतों का पुनर्विकास और निर्माण किया जा रहा हैं.

यह भी पढ़े: नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, बोले- प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ है भारत
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.