न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरा. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह उड़ान भारतीय वायुसेना की आधुनिक शक्ति और देश की रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी. राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं, और उनका यह कदम न सिर्फ प्रतीकात्मक है बल्कि प्रेरणादायक भी.
महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली पहली आदिवासी महिला और पहली राष्ट्रपति होंगी. इससे पहले उन्होंने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी. इस तरह वे फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली तीसरी भारतीय राष्ट्रपति बन चुकी हैं. अब राफेल उड़ान के साथ वे एक नया कीर्तिमान रचने जा रही हैं.
राफेल फाइटर जेट फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी द्वारा बनाया गया हैं. इन विमानों को सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. राफेल जेट्स को 17 स्क्वाड्रन “गोल्डन एरो” का हिस्सा बनाया गया था. यह वही स्क्वाड्रन है जो पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर में सक्रिय रही थी.
यह भी पढ़े: चाईबासा में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आक्रोश, BJP ने आज किया कोल्हान बंद का ऐलान