न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: स्पेसएक्स के संस्थापक और टेस्ला प्रमुख एलॉन मस्क ने एक बार फिर अंतरिक्ष को लेकर अपने महत्वाकांक्षी प्लान का खुलासा किया हैं. मस्क ने साफ किया है कि अब उनकी प्राथमिकता मंगल ग्रह से पहले चांद पर शहर बसाने की हैं. उनका कहना है कि चांद पर इंसानी बस्ती विकसित करना मंगल की तुलना में कहीं कम समय में संभव है, इसलिए SpaceX ने अपने मिशन का फोकस फिलहाल चांद पर केंद्रित कर दिया हैं.
10 साल से कम में चांद पर शहर का लक्ष्य
एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि SpaceX चांद पर एक “सेल्फ ग्रोइंग” यानी खुद फैलने वाला शहर बसाने की दिशा में काम कर रहा हैं. मस्क के मुताबिक, यह लक्ष्य लगभग 10 साल से भी कम समय में हासिल किया जा सकता है, जबकि मंगल ग्रह पर शहर बसाने में 20 साल या उससे अधिक का वक्त लग सकता हैं.
मंगल ग्रह की चुनौतियों के कारण बदली रणनीति
मस्क पहले यह ऐलान कर चुके है कि वर्ष 2050 तक वह मंगल ग्रह पर करीब 10 लाख लोगों का एक आत्मनिर्भर शहर बसाना चाहते हैं. हालांकि, मंगल की अत्यधिक ठंड, जहरीला वातावरण और कठिन परिस्थितियां इस मिशन को और जटिल बना देती हैं. इन खतरों से निपटने के लिए मस्क ने पहले टेस्ला के ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट्स को मंगल पर भेजने की योजना भी बनाई थी, ताकि इंसानों के पहुंचने से पहले वहां आधारभूत ढांचा तैयार किया जा सके.
यात्रा समय और लॉन्च विंडो बनी बड़ा कारण
मस्क ने बताया कि मंगल ग्रह तक पहुंचना तकनीकी रूप से ज्यादा जटिल है, क्योंकि पृथ्वी और मंगल हर 26 महीने में एक विशेष स्थिति में आते है, जिसमें यात्रा संभव होती है और इसमें करीब छह महीने का समय लगता हैं. इसके विपरीत, चांद के लिए हर 10 दिन में लॉन्च किया जा सकता है और वहां पहुंचने में सिर्फ दो दिन लगते हैं. यही वजह है कि चांद पर मिशन को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता हैं.
चांद के बाद मंगल पर भी नजर
एलॉन मस्क ने यह भी स्पष्ट किया कि चांद पर शहर बसाने के बाद SpaceX मंगल ग्रह को लेकर अपने दीर्घकालिक लक्ष्य से पीछे नहीं हटेगा. उनके मुताबिक, आने वाले 5 से 7 वर्षों में मंगल पर शहर बसाने की तैयारियां भी शुरू कर दी जाएंगी. हालांकि, फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता मानव सभ्यता के भविष्य को सुरक्षित करना और चांद पर स्थायी मानव बस्ती स्थापित करना हैं.
For those unaware, SpaceX has already shifted focus to building a self-growing city on the Moon, as we can potentially achieve that in less than 10 years, whereas Mars would take 20+ years.
— Elon Musk (@elonmusk) February 8, 2026
The mission of SpaceX remains the same: extend consciousness and life as we know it to…
मस्क का कहना है कि SpaceX का मूल मिशन इंसानों की जिंदगी को धरती से आगे तारों तक फैलाना हैं. चांद पर शहर बसाने की यह योजना न सिर्फ अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी, बल्कि भविष्य में मंगल और उससे आगे के ग्रहों पर मानव बस्तियों की राह भी आसान बनाएगी.
यह भी पढ़े: रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर, भंडारे का प्रसाद लेने जा रही 8 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत