बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए PM मोदी कल करेंगे हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा

अधिकारियों से मिलेंगे प्रधानमंत्री और स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे

By : Ark Sahuliyar
बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए PM मोदी कल करेंगे हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा

न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे. वह हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. दोपहर लगभग 1:30 बजे, वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचेंगे, जहां वह अधिकारियों से मिलेंगे और स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. प्रधानमंत्री कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा आपदा मित्र टीम से भी मिलेंगे.

पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण 
इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर लगभग 3 बजे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. वह शाम लगभग 4:15 बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहां वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और ज़मीनी स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. वह गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री की प्रत्यक्ष समीक्षा का उद्देश्य इस कठिन समय में दोनों राज्यों के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है.

ये भी पढ़ें- Coal India को 20 सितंबर को मिलेगा नया चेयरमैन, ये हैं प्रमुख दावेदार

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.