न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को 18वें रोजगार मेले के अवसर पर देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 61 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत उनके जीवन में नई उम्मीदों, नई खुशियों और नई जिम्मेदारियों का प्रतीक हैं.
‘आपके जीवन में भी नए बसंत का आगमन’
प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे देश में बसंत का आगमन हुआ है, वैसे ही युवाओं के जीवन में भी नए बसंत की शुरुआत हो रही हैं. यह समय न सिर्फ व्यक्तिगत प्रगति का है, बल्कि संविधान और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को निभाने का भी अवसर हैं. संयोग से यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब देश गणतंत्र दिवस के पर्व को मना रहा हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज 61 हजार से अधिक युवा अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. सरकारी नियुक्ति पत्र सिर्फ नौकरी का कागज नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का निमंत्रण हैं. ये पत्र एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में सरकार और युवाओं के बीच एक कमिटमेंट हैं.
युवाओं के लिए लगातार बन रहे नए अवसर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और सरकार का निरंतर प्रयास है कि युवाओं के लिए देश और विदेश में नए अवसर पैदा हों. भारत सरकार कई देशों के साथ ट्रेड और मोबिलिटी एग्रीमेंट कर रही है, जिससे आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.
रोजगार मेला बना एक मजबूत मंच
पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में रोजगार मेला एक मजबूत संस्था के रूप में उभरा हैं. इसके माध्यम से अब तक लाखों युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ने का बड़ा माध्यम बन रही हैं.
भारत बन रहा ग्लोबल हब
प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल मीडिया, टेक्नोलॉजी और क्रिएटर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से एक ग्लोबल हब बनता जा रहा हैं. भारत की क्रिएटर इकोनॉमी बहुत तेज गति से बढ़ रही है, जिससे युवाओं के लिए नए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का बढ़ता वैश्विक आत्मविश्वास युवाओं के लिए नए मौके खोल रहा हैं. भारत दुनिया की उन चुनिंदा अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जिसने एक दशक में अपनी जीडीपी को दोगुना किया हैं. आज 100 से अधिक देश एफडीआई के माध्यम से भारत में निवेश कर रहे हैं. 2014 से पहले की तुलना में एफडीआई फ्लो 2.5 गुना से ज्यादा बढ़ा है, जिससे रोजगार के अनगिनत अवसर पैदा हुए हैं.
महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस रोजगार मेले में 8 हजार से अधिक बेटियों को भी नियुक्ति पत्र मिले हैं. बीते 11 वर्षों में देश की वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी लगभग दोगुनी हो गई है, जो सामाजिक और आर्थिक बदलाव का बड़ा संकेत हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस के रूप में उभर रहा हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग 2014 से छह गुना बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का सेक्टर बन चुकी हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट भी 4 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया हैं. ऑटोमोटिव सेक्टर भी देश के सबसे तेजी से बढ़ते उद्योगों में शामिल हो गया हैं.
विकसित भारत की ओर मजबूत कदम
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि देश आज ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर आगे बढ़ रहा है, जिसका उद्देश्य जीवन और कारोबार दोनों को आसान बनाना हैं. रोजगार मेला जैसे कार्यक्रम विकसित भारत के निर्माण को गति देने का मजबूत माध्यम है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम हैं.
राजधानी रांची के सीआरपीएफ सैंबो में रोजगार मेले का आयोजन
राजधानी रांची के सीआरपीएफ सैंबो में रोजगार मेले का आयोजन किया गया. देश भर के 45 स्थान पर सरकारी नौकरियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. जिसमें 61 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के बीच केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय और विभागों में नियुक्ति पत्र का वितरण हुआ.
तालिया की गड़गड़ाहट से गूंजता यह हाल और गवाह है 2026 अभ्यर्थियों के जिंदगी की नई पारी का. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए रोजगार मेले का आज 18 चरण है जिस मौके पर देशभर के 45 सेंटर्स में मेले का आयोजन किया गया और रांची में 226 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण हुआ. लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प है, कई लोगों देश की सुरक्षा को मजबूत करने का दायित्व दिया जा रहा तो कई युवा सरकार कंपनी के ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं।रोजगार और स्वरोजगार का अवसर देना हमारी प्राथमिकता है. रोजगार मेले के जरिय लाखों युवाओं को सरकार के अलग अलग विभागों में नियुक्ति मिल चुका है आज देश के 45 स्थानों में रोजगार मेला चल रहा है.
नियुक्ति पत्र पाने वाले तमाम अभ्यर्थियों के चेहरे पर देशभक्ति की भावना के साथ-साथ कुछ कर पाने का जज्बा भी साफ झलक रहा है. अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थियों को आज देश सेवा करने का मौका मिला है जिससे वह बेहद खुश हैं और उनका यह मानना है की बड़ी शिद्दत के साथ वह इस सेवा को करते नजर आएंगे. इसी कड़ी में जामताड़ा के भी एक अभ्यर्थी को सीआरपीएफ में नौकरी मिली है. उन्होंने बताया कि जामताड़ा का नाम साइबर फ्रॉड के लिए बदनाम है लेकिन जामताड़ा की युवाओं ने अब अपने जिले के बदनाम नाम को बदलने की बीड़ा उठाई है इसीलिए बड़ी संख्या में लोग डिफेंस की तरफ रुख कर रहे है.
यह भी पढ़े: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! फरवरी से टाटानगर के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का होगा संचालन