दिवाली पर ऑर्डर किया मटर मशरूम, डिलिवरी हो गया चिकन तंदूरी, घर पर मच गया हंगामा..

दिवाली पर ऑर्डर किया मटर मशरूम, डिलिवरी हो गया चिकन तंदूरी, घर पर मच गया हंगामा..

दिवाली पर ऑर्डर किया मटर मशरूम डिलिवरी हो गया चिकन तंदूरी घर पर मच गया हंगामा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
 पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति ने दीपावली के अवसर पर स्विगी से शाकाहारी भोजन आर्डर किया, लेकिन इसके जगह नॉन-वेजिटेरियन डिश उसके घर पर डिलीवर कर दिया गया. शख्स ने लिंक्डइन पर पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी. सुमित अग्रवाल ने बताया कि उन्होने स्विगी के जरिए रंग दे बसंती ढा़बे से मटर मशरूम ऑर्डर किया था लेकिन उसके अंदर तंदूरी चिकन क्लासिक डीलिवरी हो गई. अग्रवाल ने बताया कि उसके परिवार के लिए ये एक भावनात्मक अघात लगने जैसी है. क्योंकि उसकी मां विवाह के बाद से ही कट्टर शाकाहारी है, और वो इस घटना से काफी सदमें में है. 

सुमित अग्रवाल ने लिखा कि पूजा के बाद शाकाहारी भोजन के उम्मीद में ढक्कन खोला तो उसमें मांस मिलने से घर पर सन्नाटा छा गया. उन्होने कहा कि भोजन उनके परिवार के आस्था पवित्रता व परंपरा का विषय है. उन्होने स्वीकार किया कि गलतियां हो सकती है लेकिन कुछ गलती भावनात्मक व सांस्कृतिक सीमाओं को पार कर देती है. जिससे गहरा चोट पहुंचता है. यूजर ने जोर देकर कहा कि भारत जैसे विविध देश में भोजन व आस्था व्यक्तिगत रुप से गहरा मायने रखता है. यही कारण है कि इस संवेदनशीलता का सम्मान होना चाहिए. 

स्विगी ने नहीं दिया अब तक कोई जवाब
अग्रवाल ने अपने पोस्ट के जरिए नाराजगी नहीं बल्कि जागरूकता फैलाने संबंधित जानकारी दी. यूजर ने पोस्ट के जरिए एक संदेश छोड़ा, लिखा- , 'हम आशा करते हैं कि भविष्य में कोई और परिवार इस तरह की स्थिति से न गुजरे, क्योंकि प्लेट में परोसी गई चीजें केवल स्वाद से परे जाकर आस्था और सम्मान को प्रभावित करती हैं.' वैसे स्विगी ने अभी तक इस वायरल पोस्ट पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. यह घटना 20 अक्टूबर को ही सामने आई थी. जब लोग दीपावली मनाने में मग्न थे. 

ये भी पढ़ेंः- छठ के मौके पर रांची समेत झारखंड के दक्षिणी इलाकों में बारिश की संभावना..

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त