मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष का एक और प्रयास, राज्यसभा में दिया नया नोटिस

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष का एक और प्रयास, राज्यसभा में दिया नया नोटिस

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष का एक और प्रयास राज्यसभा में दिया नया नोटिस

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित भेदभाव को लेकर विपक्ष ने एक बार फिर सदन में नोटिस दिया है. विपक्ष ने राज्यसभा में ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए शुक्रवार को राज्यसभा में यह नोटिस दिया है. राष्ट्रपति को संबोधित जो पत्र राज्यसभा महासचिव को सौंपा गया है उसमें विपक्ष के 73 सांसदों के हस्ताक्षर हैं. इस पत्र में विपक्ष ने सीईसी पर 9 विशिष्ट आरोप लगाए हैं.

विपक्ष ने जो नया नोटिस राज्यसभा में दिया है, उसकी जानकारी कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि राज्यसभा में 73 विपक्षी सांसदों ने अपने महासचिव को राष्ट्रपति को संबोधित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए एक नया नोटिस ऑफ मोशन सौंपा है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का आग्रह किया गया है. उन्होंने बताया कि उनके (सीईसी) द्वारा किए गए कृत्यों के आधार पर उनको पद से हटाने के लिए राष्ट्रपति महोदया से आग्रह किया गया है. उन्होंने बताया कि CEC के खिलाफ 9 विशिष्ट आरोप हैं और इन्हें न तो नकारा जा सकता है और न ही दबाया जा सकता है. उनका पद पर बने रहना संविधान पर हमला है. जयराम रमेश ने यह आरोप लगाया कि सीईसी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारों पर काम कर रहे हैं.

बते दें कि इससे पहले 12 मार्च को विपक्ष के राज्यसभा के 63 और लोकसभा के 130 विपक्षी सांसदों ने ऐसा ही प्रस्ताव लोकसभा और राज्यसभा में दिया था. लेकिन दोनों सदनों के अध्यक्षों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. राज्यसभा के सभापति राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 6 अप्रैल को साक्ष्यों के अभाव का हवाला देते हुए विपक्ष के प्रस्ताव को खारिज किया था. 

यह भी पढ़ें: BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया स्वागत

संबंधित सामग्री

बिहार के इस रूट से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल, श्रद्धालुओं को होगा बड़ा फायदा 

बिहार

बिहार के इस रूट से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल, श्रद्धालुओं को होगा बड़ा फायदा 

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 

Bihar Train : अब गया होकर चलेगी यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत 

बिहार

Bihar Train : अब गया होकर चलेगी यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत 

रेलवे ने प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 

बिहार के इस रूट से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट और टाइम-टेबल

बिहार

बिहार के इस रूट से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट और टाइम-टेबल

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे भागलपुर और रांची के बीच चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी।

कांवरियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इस स्टेशन पर ठहरेगी श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रियों को होगी आसानी

बिहार

कांवरियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इस स्टेशन पर ठहरेगी श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रियों को होगी आसानी

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने बिहार शरीफ और राजगीर होकर गुजरने वाले रेल मार्गों पर विशेष सुविधाएं दी है।

बिहार में राशन कार्ड के लिए स्पेशल अभियान, यहां जानें आवेदन की अंतिम तारीख

बिहार

बिहार में राशन कार्ड के लिए स्पेशल अभियान, यहां जानें आवेदन की अंतिम तारीख

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार ने विशेष पहल की है।