ग्रेटर नोएडा में खुला नाला बना खतरे की वजह, कार गिरी.. ड्राइवर बाल-बाल बचा

ग्रेटर नोएडा में खुला नाला बना खतरे की वजह, कार गिरी.. ड्राइवर बाल-बाल बचा

ग्रेटर नोएडा में खुला नाला बना खतरे की वजह कार गिरी ड्राइवर बाल-बाल बचा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई, लेकिन ड्राइवर किसी तरह सुरक्षित बच गया. यह हादसा बिसरख थाना क्षेत्र के गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. फायर विभाग की टीम ने सीढ़ियों और क्रेन की मदद से कार चालक को लगभग आधे घंटे में सुरक्षित बाहर निकाला. घटना स्थल पर मौजूद खुला नाला और किसी भी तरह की बैरिकेडिंग या रिफ्लेक्टर न होने की वजह से हादसा टलते-टलते रह गया.

चालक की स्थिति और वाहन की सुरक्षा
जानकारी के अनुसार, कार चालक सुशील त्यागी रविवार देर रात गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे. सर्वोत्तम स्कूल के पास तेज रफ्तार कार सड़क से बेकाबू होकर खुले नाले में जा गिरी. पुलिस का दावा है कि चालक नशे में था और वह टर्न लेने के बजाय सीधे नाले की ओर बढ़ गया.

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि समय रहते फायर सर्विस की मदद से वाहन को नाले से बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं. प्रथम दृष्टया यह हादसा लापरवाही और तेज रफ्तार का नतीजा माना जा रहा हैं. हादसे से यह साफ हुआ कि सड़क किनारे सुरक्षा इंतजामों की कमी किसी भी समय बड़ा हादसा खड़ा कर सकती हैं. अधिकारियों ने जल्द सुधार के लिए जांच शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़े: सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेरा, मुठभेड़ में कई नक्सलियों की घायल होने की खबर
 
संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर