एक किलो मिठाई की कीमत 21,000 रुपये, हलवाई ने ‘सोना’ मिलाकर किया तैयार, क्या है खास?

एक किलो मिठाई की कीमत 21,000 रुपये, हलवाई ने ‘सोना’ मिलाकर किया तैयार, क्या है खास?

21,000 रुपये किलो सोने की मिठाई

एक किलो मिठाई की कीमत 21000 रुपये हलवाई ने ‘सोना’ मिलाकर किया तैयार क्या है खास

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
दिवाली के त्योहार पर मिठाइयों का चलन सदियों पुराना है, लेकिन इस बार अमरावती की एक मिठाई की दुकान ने इस परंपरा में सोने की मिठास घोल दी है. अमरावती में रघुवीर रिफ्रेशमेंट नाम के एक होटल संचालक ने 'सोनेरी भोग' नाम की एक खास मिठाई बाजार में पेश की है, जो देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

इस मिठाई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह असली 24 कैरेट सोने के वर्क से सजी हुई है. दिवाली के शुभ अवसर पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार की गई यह 'सोनेरी भोग' सिर्फ एक खाने की चीज नहीं, बल्कि एक कलाकृति के समान है. इसे बनाने के लिए बेहतरीन और चुनिंदा सूखे मेवों का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें पिस्ता, मामरा बादाम, केसर और हेजलनट शामिल हैं.

इन खास तत्वों और 24 कैरेट सोने के वर्क के कारण इस मिठाई की कीमत भी कम नहीं है. यह मिठाई 21,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है. इतनी ऊंची कीमत होने के बावजूद, इस मिठाई को खरीदने के लिए ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. खास बात यह है कि इस स्वादिष्ट और आकर्षक मिठाई की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बढ़ रही है, और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. 24 कैरेट सोने के वर्क से तैयार और स्वाद में गजब की स्वादिष्ट यह मिठाई इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. 

यह भी पढ़े: केदारनाथ का 9 घंटे का सफर 36 मिनट में होगा पूरा! उत्तराखंड में बनेगा दुनिया का सबसे हाईटेक रोपवे

संबंधित सामग्री

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिहार

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास