नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, बोले- प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ है भारत

By : Mansi Kumari
नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, बोले- प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ है भारत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक नतीजों के बाद भारत ने नई सरकार के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाने का स्पष्ट संकेत दिया हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान को उनकी निर्णायक जीत पर बधाई दी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेशी लोगों के भरोसे को दर्शाती हैं.” उन्होंने आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा और साझा विकास लक्ष्यों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को तैयार हैं.

यह चुनाव बांग्लादेश की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा हैं. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद यह पहला बड़ा आम चुनाव था. करीब 17 वर्षों के लंबे राजनीतिक संघर्ष और वनवास के बाद तारिक रहमान की पार्टी की सत्ता में वापसी को दक्षिण एशिया की राजनीति में एक बड़े ‘टर्निंग पॉइंट’ के रूप में देखा जा रहा हैं.

दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार
गुरुवार को हुए मतदान के बाद शाम से ही मतगणना शुरू हो गई थी. अब तक सामने आए नतीजों के मुताबिक, BNP के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 300 सदस्यीय जातीय संसद में 209 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया हैं. इस परिणाम ने नई सरकार को मजबूत जनादेश दिया हैं. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जीत का दावा करते हुए देशवासियों को धन्यवाद दिया है, लेकिन अपने समर्थकों से जश्न न मनाने की अपील की हैं. पार्टी ने कहा कि विजय उत्सव के बजाय कार्यकर्ता और समर्थक शुक्रवार की नमाज़ अदा करें और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को याद करें.

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर नजर
प्रधानमंत्री मोदी का बधाई संदेश इस बात का संकेत है कि भारत नई सरकार के साथ भी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाए रखने को प्राथमिकता देगा. व्यापार, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच आगे भी तालमेल जारी रहने की उम्मीद हैं.

यह भी पढ़े: दिल्ली पुलिस एक्शन में, 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर.. असद गैंग का सरगना गिरफ्तार
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.