दिल्ली में तेजाब पीने से नाबालिग लड़की की मौत, यौन उत्पीड़न समेत कई बिंदु पर पुलिस कर रही है जांच

दिल्ली में तेजाब पीने से नाबालिग लड़की की मौत, यौन उत्पीड़न समेत कई बिंदु पर पुलिस कर रही है जांच

दिल्ली में तेजाब पीने से नाबालिग लड़की की मौत यौन उत्पीड़न समेत कई बिंदु पर पुलिस कर रही है जांच

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: अभी की सबसे बड़ी खबर पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. पुलिस के द्वारा की गई प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि नाबालिग लड़की ने तेजाब पी ली थी. जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. वहीं पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है. पुलिस मामले में यौन उत्पीड़न समेत कई बिंदु कर जांच कर रही है.

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस केस में लड़की की मां के बयान आपस में मेल नहीं खाते हैं, जिस वजह से मामला और भी अधिक पेचीदा होता दिख रहा है. बता दें, नाबालिग लड़की की शादी हो गई थी और लड़की मां ने उसके मौत के पीछे उसके पति का हाथ बताया है. लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले 22 वर्षीय युवक से हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार की आपसी सहमति से ये शादी हुई थी और दोनों परिवार दूर से परिवार भी लगते हैं. वहीं मामले से जुड़ी एमएलसी रिपोर्ट में सामने आया है कि लड़की की तेजाब पीने से मौत हुई है. वहीं इस रिपोर्ट में कहीं भी मारपीट के निशान को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है. इस मामले को लेकर पुलिस कड़ाई से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि लड़की नाबालिग थी, इसलिए यह मामला बेहद गंभीर है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: नवादा में युवक की गला घोंटकर हत्या, सरस्वती पूजा विवाद में हुई वारदात; हत्यारा अस्पताल में भर्ती

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम