न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- देश के बड़े शहरो में आम आदमी के लिए अब काफी मुश्किल हो जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आज के समय में मेट्रो सिटी लोगों की औसतन सैलरी 30 हजार बताई जाती है. जबकि किराया 20,000 से ज्यादा देना पड़ जाता है. कमाई का ज्यादातर हिस्सा घर के किराया में चला जाता है.
एक लिंक्डइन पोस्ट में एक्सपर्ट Sujay U ने लिखा है कि बड़े बड़े शहरों में लोगों की जिंदगी कठिन होती जा रही है. वहां रेंट जिस तेजी से बढ़ रहा है. इस पोस्ट में महानगरों में रुम रेंट को लेकर बहस छिड़ गया है. उदाहरण देते हुए ये बताया जा रहा है कि मुंबई जैसे कई शहरों में औसत मासिक आय करीब 25,000 बताई जाती है वहीं एक बीएचके फ्लैट का किराया 20,000 रुपए बताया जाता है. आम आदमी को ये आंकड़ा काफी डराता है.
मुंबई सबसे महंगा शहर
विश्लेषक सुजय यू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मुंबई जैसे शहर में लोगों के कमाई का 80 प्रतिशत हिस्सा रेंट में चला जाता है. इसके बाद का खर्च खाना, ट्रांसपोर्ट पढ़ाई अलग.
अन्य शहरों में भी यही हाल
बेंगलूरू में औसत वेतन ₹28,000 से ₹30,000 के बीच की बताई जाती है. इस शहर मे 1 बीएचके फ्लैट का किराया 20,000 बताया जाता है. हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद जैसे शहर में भी यही हाल है. इन शहरों में अपनी सैलरी के ज्यादातर हिस्सा लोग अपने रहने का किराया देने में लगा देते हैं.
ठहरा हुई सैलरी भी समस्या
एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ सालों में किराया व मकान की कीमत बहुत बढ़ गई है, लेकिन आम लोगों की सैलरी वहीं की वहीं है. मेट्रो सिटी में नौकरी तो बढ़ी है पर सैलरी वही की वही है.
ये भी पढ़ेंः-आज तक किसी ने नहीं तोड़ पाया है अमिताभ बच्चन का ये रिकार्ड, एक महीने में रिलीज हुई थी इतनी फिल्में, सभी ब्लॉकबस्टर..