केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, अब तक 16 लाख से अधिक लोग पहुंचे;...

केदारनाथ में यात्रियों ने इस वर्ष बनाया रिकॉर्ड

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, अब तक 16 लाख से अधिक लोग पहुंचे; जानें कब बंद होंगे कपाट

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड अब तक 16 लाख से अधिक लोग पहुंचे जानें कब बंद होंगे कपाट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मानसून की भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के कारण धीमी पड़ी चारधाम यात्रा ने अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. केदारनाथ धाम में बुधवार तक आए श्रद्धालुओं की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है.
इस साल अब तक बाबा केदार के धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 16 लाख 56 हजार 539 हो गई है, जबकि धाम के कपाट बंद होने में अभी 14 दिन का समय शेष है. पिछले साल, 2024 में पूरे यात्राकाल में 16 लाख 52 हजार 76 यात्री केदारनाथ आए थे, जिसे इस साल पीछे छोड़ दिया गया है.

तीर्थयात्रियों का उत्साह बरकरार
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने के बावजूद तीर्थयात्रियों का उत्साह बना हुआ है. बुधवार को भी 5614 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए.

कब बंद होंगे मंदिर के कपाट?
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अभी 14 दिन बाकी हैं, इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या के और बढ़ने का अनुमान है. केदारनाथ के कपाट 23 अक्टूबर को भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे. केदारनाथ धाम की तरह ही बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है. उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए सुरक्षित यात्रा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

सुरक्षित यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम और अलर्ट
उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा मार्ग में जवानों की तैनाती की है. भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर मलबे की सफाई के लिए जेसीबी की व्यवस्था की गई है ताकि यातायात लंबे समय तक बाधित न हो.

बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान के कारण प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को अभी भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. श्रद्धालुओं को अलर्ट किया जा रहा है कि मौसम खराब होने पर यात्रा करने से बचें और यदि यात्रा मार्ग में हैं तो सुरक्षित स्थान पर जाएं.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए चारधाम यात्रा से संबंधित सभी जिलाधिकारियों को यात्रा मार्गों पर जरूरी व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जिलाधिकारियों से सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आपात स्थिति में बिना किसी देरी के राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए तैयार रहने के निर्देश देने को भी कहा है.

यह भी पढ़े: सोरेन सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सारंडा अभयारण्य बनाने की मिली अनुमति

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त