कानपुर में रईसजादे की रफ्तार का कहर, लेम्बोर्गिनी ने राहगीरों को रौंदा.. 6 घायल

कानपुर में रईसजादे की रफ्तार का कहर, लेम्बोर्गिनी ने राहगीरों को रौंदा.. 6 घायल

कानपुर में रईसजादे की रफ्तार का कहर लेम्बोर्गिनी ने राहगीरों को रौंदा 6 घायल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के कानपुर में वीआईपी रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करोड़ों रुपये की लग्जरी लेम्बोर्गिनी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों के लिए काल बन गई. तेज रफ्तार में दौड़ रही इस कार ने फुटपाथ पर चल रहे कई राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला.

वीआईपी रोड पर हुआ हादसा
यह हादसा शहर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेव-3 के पास वीआईपी रोड पर हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दिल्ली नंबर की काले रंग की लेम्बोर्गिनी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और फुटपाथ की ओर चढ़ते हुए पैदल यात्रियों को कुचलती चली गई. सड़क पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

तंबाकू कारोबारी के बेटे पर आरोप
जानकारी के अनुसार, यह लग्जरी कार कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी की फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड हैं. कार मालिक स्वरूप नगर निवासी के.के. मिश्रा बताए जा रहे हैं, जबकि हादसे के वक्त कार उनका बेटा शिवम कुमार मिश्रा चला रहा था. हादसे के बाद यह मामला और भी संवेदनशील हो गया, जब पता चला कि सड़क पर रफ्तार का यह तांडव एक रईस परिवार से जुड़ा हैं.

हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में लिया और उसकी हालत को देखते हुए उसे कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल भेजा गया. पुलिस ने लेम्बोर्गिनी कार को भी जब्त कर लिया हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि कार चालक को अचानक अटैक आने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही हैं.

घटना के बाद हंगामा, बाउंसरों पर आरोप
हादसे के बाद घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया. पीड़ितों का आरोप है कि कार मालिक के साथ आए बाउंसरों ने भीड़ और घायलों के परिजनों के साथ अभद्रता की, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया. घायल सोनू त्रिपाठी ने बताया कि वह 3 चौराहे के आगे पावर हाउस के पास फल खरीद रहे थे. तभी अचानक चीख-पुकार सुनाई दी और इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, कार ने उनके साथी को टक्कर मार दी. एक अन्य पीड़ित तौफीक ने बताया कि वह ग्वालटोली वीआईपी रोड के चौराहे पर अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे, तभी दिल्ली नंबर की काली कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई, जिससे वे खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं.

पीड़ित सोनू त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी ने ग्वालटोली थाने में कार मालिक और चालक के खिलाफ तहरीर दी हैं. उन्होंने मांग की है कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाए और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: ईडी बनाम रांची पुलिस, ईडी की क्रिमिनल रीट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
 

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार