22KM कम होगी आदि कैलाश की यात्रा, पिथौरागढ़ में बनेगी 5.4KM लंबी सुरंग, 1600 करोड़ होंगे खर्च

22KM कम होगी आदि कैलाश की यात्रा, पिथौरागढ़ में बनेगी 5.4KM लंबी सुरंग, 1600 करोड़ होंगे खर्च

आदि कैलाश की यात्रा होगी 22KM कम

22km कम होगी आदि कैलाश की यात्रा पिथौरागढ़ में बनेगी 54km लंबी सुरंग 1600 करोड़ होंगे खर्च

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जल्द ही एक नई सुरंग का निर्माण होने जा रहा है, जिससे आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा और भी आसान तथा सुरक्षित हो जाएगी. केंद्र सरकार ने बुंदी से गर्ब्यांग के बीच 5.4 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की मंजूरी दे दी है. इस महत्वपूर्ण परियोजना पर करीब 1600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस सुरंग के बन जाने से यात्रा का मार्ग 22 किलोमीटर छोटा हो जाएगा और सफर में लगने वाला समय भी कम होगा. यह सुविधा लोगों की पहुंच आसान बनाएगी और कैलाश मानसरोवर तथा आदि कैलाश की यात्रा को सुगम बनाएगी.

छियालेख की पहाड़ी पर बनेगी सुरंग
केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन, अजय टम्टा ने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान बताया कि यह सुरंग छियालेख की पहाड़ी पर बनाई जाएगी. वर्तमान में इस इलाके में सड़क की हालत काफी खराब है और बड़े वाहनों को गुजरने में कठिनाई होती है. सुरंग बनने के बाद यह दिक्कत पूरी तरह खत्म हो जाएगी और यात्रा का सफर सुगम हो जाएगा.

धारचूला-लिपुलेख सड़क का 90% काम पूरा
अजय टम्टा ने जानकारी दी कि धारचूला से लिपुलेख तक सड़क निर्माण का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. हालांकि, छियालेख का हिस्सा अभी भी एक चुनौती बना हुआ है. यहां तीखे ढलान और खतरनाक मोड़ हैं. धारचूला से गुंजी तक की सड़क पर 27 तीखे मोड़ हैं, जिनमें कुछ लगभग 90 डिग्री के हैं. बरसात के मौसम में यहां भूस्खलन और मलबा गिरने से सड़क अक्सर बंद हो जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है.

सुरंग का निर्माण जल्द होगा शुरू
सुरंग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) लगभग तैयार है और मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. सरकार ने प्रभावित लोगों के मुआवजे के लिए 137 करोड़ रुपये की राशि तय की है, जिसमें से करीब 60 प्रतिशत राशि पहले ही उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है.

यह भी पढ़े: रंका थाना के नए प्रभारी बने रवि कुमार केसरी, बोले- शांति व्यवस्था पहली प्राथमिकता

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त