न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में बीते कई महीनों में तेजी से फैल रहे ड्रग और नशा तस्करों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है. वहीं इसी बीच एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है कि झारखंड पुलिस अब पंजाब मूल के तस्कर दलजिंदर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेगी और उसे इंग्लैंड से झारखंड लाएगी. जिसे देखते हुए झारखंड पुलिस ने अपनी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई झारखंड रेल पुलिस के डीजी अनिल पालटा के निर्देश के बाद की जा रही है. बताया जा रहा है कि दलजिंदर सिंह के पासपोर्ट को भी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस इस कार्रवाई में इंटरपोल की मदद ले रहा है. ताकि समय रहते जल्द से जल्द दलजिंदर सिंह को पकड़ा जा सके.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस पूरे मामले का खुलासा दो साल पहले 21 नवंबर 2024 में हुआ था. उस समय डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस फोर्स ने तीन तस्करों को साढ़े सात लाख रुपये मूल्य की अफीम के साथ अपनी हिरासत में लिया था. इन पकड़े गए तस्करों में ज्ञांती देवी, नागेंद्र पासवान और वीरेंद्र साव शामिल थे. ये सभी तस्कर पलामू जिले के रहने वाले हैं. वहीं इनकी गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ के दौरान सभी तस्करों में अपना आरोप स्वीकार किया था और बताया था कि वह यह अफीम पंजाब में दलजिंदर सिंह को पहुंचाने जा रहे थे. इस मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने बाइक से रेलवे स्टेशन तक अफीम पहुंचने वाले रामदेव यादव नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया था.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की कुर्सी कब छोड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार? खरवास के बाद बिहार में बन सकती है BJP सरकार