मयंक सिंह का खुलासा: पाकिस्तान से हथियार लाता था जसकरण, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

मयंक सिंह ने किया बड़ा खुलासा

मयंक सिंह का खुलासा: पाकिस्तान से हथियार लाता था जसकरण, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

मयंक सिंह का खुलासा पाकिस्तान से हथियार लाता था जसकरण लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

लॉरेंस बिश्नोई |

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार से पकड़ा गया जसकरण सिंह को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ हैं. अपराधियों को पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते हथियार की डिलीवरी करने वाले गिरोह का सदस्य जसकरण प्रीत सिंह बिहार में गिरफ्तार किया गया हैं. जसकरण के नाम का खुलासा अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद रांची लाए गए मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा ने भी किया था. जसकरण पंजाब के आर्म्स तस्करों के रैकेट का प्रमुख सदस्य हैं. 

जसकरण को पटना की पुलिस रिमांड पर लेगी
जसकरण की गिरफ्तारी के पश्चात पटना पुलिस ने फिलहाल जसकरण को जेल भेज दिया हैं. लेकिन, पटना में उसकी गिरफ्तारी के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एटीएस को इस संबंध में कार्यवाई के आदेश दिए हैं. उसके बाद एटीएस की टीम ने पुरे मामले की जानकारी पटना एसएसपी को दी हैं. जसकरण को पटना की पुलिस रिमांड पर लेगी जिसके बाद एटीएस की टीम पटना जाकर उससे पूछताछ करेगी. जसकरण प्रीत सिंह से पूछताछ के बाद भारत में आतंक के नेटवर्क को लेकर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

लॉरेंस और अमन साहू गिरोह को आर्म्स पहुंचाता था जसकरण 
मयंक सिंह ने रांची में पूछताछ के दौरान बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग को पाकिस्तान से विदेशी हथियार आते थे. मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा ने बताया है कि ड्रोन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान आर्म्स डीलर हथियार पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के अमृतसर, तरण तारण, फोरोजपुर और गुरुदासपुर के इलाके में गिराते थे. जिसके बाद पंजाब के स्थानीय हथियार सप्लायर इसे झारखंड के साथ-साथ देश के अलग-अलग गिरोहों तक सप्लाय करते थे. मयंक सिंह ने जानकारी दी थी कि अमन साहू गैंग के लिए झारखंड में हथियार की डिलीवरी में जसकरण प्रीत सिंह का नाम सामने आया था. साथ ही यह भी जानकारी सामने आई थी कि जसकरण खुद कई बार हथियारों की डिलीवरी रांची समेत कई अन्य जगहों पर कर चूका हैं. 

यह भी पढ़े: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: चाय वाला बना प्रधानमंत्री

संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

देश-विदेश

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी