मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: खामेनेई की मौत की खबरों के बीच ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

By : Mansi Kumari
मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: खामेनेई की मौत की खबरों के बीच ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मिडिल ईस्ट में सैन्य तनाव अपने चरम पर पहुंच गया हैं. अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए, जिससे क्षेत्र में लड़ाई की आशंका बढ़ गई हैं. इज़राइल ने कहा कि यह हमला US के नेतृत्व वाले ऑपरेशन का हिस्सा था. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एक 'बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन' के रूप में बताया.

खामेनेई की मौत और राष्ट्रीय शोक
अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच दावा किया गया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे जा चुके हैं. इसके बाद ईरानी स्टेट मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की. ईरान में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और लोग उनके पोस्टर के साथ सड़कों पर उतरे हैं.

ईरान ने जवाबी हमले में करारा जवाब देने का दावा किया है और इज़राइल तथा मिडिल ईस्ट में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया हैं. मिडिल ईस्ट के देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं, और कई देशों ने अपने नागरिकों को गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने की सावधानी और एडवाइजरी जारी की हैं. इस संघर्ष में ईरान को यमन के हूती विद्रोही और लेबनान के हिजबुल्ला का समर्थन मिला है, जबकि इज़राइल को अमेरिका का समर्थन प्राप्त हैं. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि यदि अभी ईरान को नहीं रोका गया तो वह अजेय हो जाएगा.

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक वार्ता जारी थी. गुरुवार को जिनेवा में दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई थी, जबकि नए दौर की बातचीत प्रस्तावित थी लेकिन इज़राइल की सैन्य कार्रवाई ने इस कूटनीतिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नए सुप्रीम लीडर और IRGC कमांडर
सूत्रों के अनुसार, खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया हैं. मोजतबा लंबे समय से सरकार के पीछे की शैडो पावर माने जाते थे और IRGC के महत्वपूर्ण अपॉइंटमेंट्स व इंटेलिजेंस ऑपरेशन की देखरेख करते थे. इजराइल और अमेरिका के हमले में कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी मौत हुई हैं. इनमें IRGC चीफ मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर और खामेनेई के सीनियर सलाहकार अली शमखानी शामिल हैं. इसके बाद ईरानी मीडिया के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी को IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया हैं. मौजूदा घटनाक्रम मिडिल ईस्ट में युद्ध के आसार और वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़े: चाईबासा: सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा के सहायक कमांडेंट गंभीर रूप से घायल
 

संबंधित सामग्री

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक