IPL 2026 Retention: सभी टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, Dhoni खेलेंगे एक और सीजन...

IPL 2026 Retention: सभी टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, Dhoni खेलेंगे एक और सीजन; कई दिग्गज हुए रिलीज

ipl 2026 retention सभी टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट dhoni खेलेंगे एक और सीजन कई दिग्गज हुए रिलीज

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं. 16 दिसंबर को अबूधाबी में होने वाली मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइज़ियों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. रिटेंशन की अंतिम तारीख 15 नवंबर थी, और अब यह साफ हो गया है कि कौन-से खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ बने रहेंगे और किन्हें नीलामी में उतरना होगा. सबसे बड़ी राहत की खबर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए है. महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में भी खेलते नजर आएंगे.

CSK ने सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी किए रिलीज
चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक 11 खिलाड़ियों को बाहर किया है. विदेशी खिलाड़ियों में रचिन रवींद्रा, डेवोन कॉन्वे, मथीशा पथिराना और सैम करन (जिन्हें राजस्थान ने ट्रेड किया) की विदाई हुई है. भारतीय खिलाड़ियों में दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, नागरकोटी और विजय शंकर जैसे नाम बाहर हुए हैं. धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और डेवाल्ड ब्रेविस टीम में बरकरार हैं.

KKR ने बड़े नामों को दिखाया बाहर का रास्ता
कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, क्विंटन डिकॉक और एनरिक नॉर्किया जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज कर सबको चौंका दिया है. इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज और स्पेंसर जॉनसन भी टीम से बाहर हैं.

मुंबई इंडियंस के बदलाव
मुंबई इंडियंस ने 4 विदेशी खिलाड़ियों - लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स और रीस टॉप्ली को रिलीज किया है. अर्जुन तेंदुलकर को पहले ही LSG में ट्रेड किया जा चुका है.

राजस्थान रॉयल्स में जडेजा-सैम करन की एंट्री
राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड कर अपनी टीम को और दमदार बनाया है. वहीं फजलहक फारूकी, हसारंगा और महीश तीक्ष्णा को रिलीज कर दिया गया है.

RCB ने लिविंगस्टोन और एनगिडी समेत 8 खिलाड़ी किए बाहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मयंक अग्रवाल, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन और लुंगी एनगिडी जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है.

अन्य टीमों के प्रमुख रिलीज
पंजाब किंग्स: ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस और एरॉन हार्डी बाहर
SRH: राहुल चाहर, एडम जाम्पा और वियान मुल्डर रिलीज
LSG: रवि बिश्नोई, डेविड मिलर और शमर जोसेफ बाहर
गुजरात टाइटन्स: गेराल्ड कोएट्जी, महिपाल लोमरोर और दासुन शनाका रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, आदि को रिलीज



IPL 2026 की मिनी ऑक्शन अब बेहद रोमांचक होने वाली है, खासकर इतने बड़े नाम रिलीज होने के बाद. सभी की नजरें इस पर होंगी कि कौन-सी फ्रेंचाइज़ी कौन-सा स्टार अपने पाले में करती है.

ये भी पढ़ें- कौन है रमीज खान ? जिसका जिक्र रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया 
 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त