सरकारी नौकरी की चाह में खुद को बनाया विकलांग, जौनपुर में झूठी कहानी का सनसनीखेज खुलासा

सरकारी नौकरी की चाह में खुद को बनाया विकलांग, जौनपुर में झूठी कहानी का सनसनीखेज खुलासा

सरकारी नौकरी की चाह में खुद को बनाया विकलांग जौनपुर में झूठी कहानी का सनसनीखेज खुलासा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी नौकरी और योजनाओं का लाभ लेने की चाह में एक युवक ने खुद ही अपना पैर काट लिया. शुरुआती तौर पर इस घटना को जघन्य आपराधिक हमला बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया.

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सूरज भास्कर ने पुलिस और परिजनों को बताया था कि उस पर कुछ अज्ञात लोगों ने लाठियों से हमला किया और पैर काटकर फरार हो गए. परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया और जांच शुरू की. गांव में दहशत का माहौल बन गया और पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की.

जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
लगातार चार दिनों तक चली जांच, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध पहलू नजर आए. जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ की और साक्ष्यों का मिलान किया, तो पूरा मामला ही पलट गया. जांच में साफ हुआ कि सूरज भास्कर पर किसी ने हमला नहीं किया था, बल्कि उसने खुद ही जानबूझकर अपना पैर काटा था.

पुलिस के मुताबिक, सूरज ने खुद को स्थायी रूप से विकलांग साबित करने के लिए यह खतरनाक कदम उठाया था, ताकि सरकारी नौकरी और विकलांगों के लिए मिलने वाली योजनाओं का फायदा लिया जा सके. जांच में यह भी सामने आया कि उसने ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल कर खुद को गंभीर रूप से घायल किया और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट व हमले की झूठी कहानी गढ़ी.

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल और तकनीकी साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो गया है कि चोट स्व-प्रेरित थी. फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झूठी सूचना देने और जांच को गुमराह करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने 61 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- यह विकसित भारत की ओर मजबूत संकल्प
 
संबंधित सामग्री

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन