Bread Pizza Pocket
एक्सक्लूसिव

घर पर बनाना चाहते हैं कुछ झटपट स्नैक्स, तो बनाए ब्रेड पिज्जा पॉकेट

अगर आप शाम के चाय के साथ कुछ चटपटा खाना चाहते हैं. साथ ही बच्चों को कुछ खास खिलाना चाहते हैं, तो ब्रेड पिज्जा पॉकेट एक अच्छा विकल्प है.

By : Amisha Pathak
घर पर बनाना चाहते हैं कुछ झटपट स्नैक्स, तो बनाए ब्रेड पिज्जा पॉकेट

न्यूज़11 भारत

लाइफस्टाइल/डेस्क: शाम के समय सभी को कुछ अच्छा और चटपटा खाने का मन कर जाता है. ऐसे में समझ नहीं आता की क्या बनाए, तो ब्रेड पिज्जा पॉकेट एक अच्छा विकल्प है. यह एक ऐसा स्नैक्स है जिसको बनाने में न तो ज्यादा समय लगता, न ही ज्यादा सामान. बिना ओवन के भी ब्रेड पिज्जा पॉकेट बनाया जा सकता है. आइए जानें ब्रेड पिज्जा पॉकेट को बनाने की पूरी प्रक्रिया.

इसको बनाने के लिए 6 ब्रेड स्लाइस, बारीक कटा 1 छोटा प्याज,बारीक कटी 1 छोटी शिमला मिर्च, ½ कप मोजरेला या प्रोसेस्ड चीज, 2-3 चम्मच पिज्जा सॉस,½ चम्मच चिली फ्लेक्स, ½ ऑरेगैनो, नमक स्वादानुसार, और थोड़ा मक्खन या तेल अपने पास एक जगह रख लें.

ब्रेड पिज्जा पॉकेट बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे को काटकर उसे बेलन की मदद से थोड़ा पतला कर लें. फिर ब्रेड पर पिज्जा सॉस लगाएं और बीच में प्याज, शिमला मिर्च और चीज डालें. पिज्जा सॉस, प्याज, शिमला मिर्च और चीज डालने के बाद ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो छिड़कें. अब ब्रेड को मोड़कर किनारों को पानी की मदद से अच्छी तरह सील कर दें. अब एक नॉन स्टिक तवा लें, तवे पर थोड़ा मक्खन लगाकर पॉकेट को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. ब्रेड पिज्जा पॉकेट तैयार है, इसे गरमा-गरम टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.

आज का टिप: पॉकेट को और क्रिस्पी बनाने के लिए सेंकते समय तवे को ढ़कने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़े: तीज पर बनने वाले 5 पारंपरिक पकवान, जिनके बिना अधूरा है त्योहार