पूर्व ACP की बहू ने लगाया आरोप: पति नपुंसक, ससुर ने पोते के लिए की आपत्तिजनक मांग

पूर्व ACP की बहू ने लगाया आरोप: पति नपुंसक, ससुर ने पोते के लिए की आपत्तिजनक मांग

पूर्व acp की बहू ने लगाया आरोप पति नपुंसक ससुर ने पोते के लिए की आपत्तिजनक मांग

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
महारष्ट्र के पुणे से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ससुर पर यौन उत्पीडन के आरोप लगाए हैं. खबर यह है कि आरोपी पूर्व पुलिस उपयुक्त हैं. महिला ने आरोप लगाया है कि रिटायर्ड अधिकारी ने उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश की हैं. इसके साथ ही उन्होंने पति और सास पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही हैं. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व एसीपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला ने आरोप लगाया है कि उनका पति बच्चे पैदा करने में असमर्थ हैं. उन्होंने आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर से बात ल्कारने, गोद लेने या फर्टिलिटी ट्रीटमेंट, पर विचार के बजाय उनपर दबाव डाला गया कि ससुर के जरिए बच्चे पैदा करें. महिला ने पति और सास पर दबाव बनाने का आरोप लगाया हैं. 

जबरन कमरे में घुसना 
महिला ने पूर्व पुलिस अधिकारी पर कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनका कहना है कि ससुर बगैर उनकी मर्जी के कमरे में घुस आते थे. इसके साथ ही आरोप हैं कि वह परिवार के पोते की इच्छा पूरी करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने पर दबाव डालते थे. फिलहाल, पूर्व पुलिस अधिकारी के परिवार ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं. 

हनीमून पर खुलासा 
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी करीब 5 महीने पहले हुई थी. उसके बाद दोनों हनीमून के लिए महाबलेश्वर गए हुए थे. उन्होंने शादी के 15 दिन बाद ही यह यात्रा की थी. महिला ने बयान दिया है कि कभी भी उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बन पाए हैं. 

यह भी पढ़े: सिक्किम संकट: दरका पहाड़, भूस्खलन में 4 मौत, उफान पर नदियों ने बहाए कई घर
 
संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर