न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया. लंबे समय तक शांत रहने के बाद हेमा ने अपने दिल का दर्द शब्दों में उतारा और बताया कि उनके लिए यह खोना किस कदर गहरा हैं.
हेमा ने लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक आइकॉनिक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार पिता, एक अच्छे पति और रिश्तों को निभाने वाले इंसान थे. उन्होंने कहा कि एक पब्लिक फिगर के तौर पर धर्मेंद्र की पहचान जितनी बड़ी थी, उससे भी ज्यादा बड़ा था उनका दिल. हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि धर्मेंद्र के चले जाने से जिंदगी में ऐसी खाली जगह बन गई है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा. उन्होंने भावुक होकर लिखा कि “अब मैं बस उनकी अनगिनत यादों के सहारे जीऊंगी.”
Dharam ji❤️
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
He was many things to me. Loving Husband, adoring Father of our two girls, Esha & Ahaana, Friend, Philosopher, Guide, Poet, my ‘go to’ person in all times of need - in fact, he was everything to me! And always has been through good times and bad. He endeared himself… pic.twitter.com/WVyncqlxK5
45 साल का साथ
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी 1980 में हुई थी और दोनों ने 45 साल से अधिक का साथ निभाया. उनकी मुलाकात 1970 में फिल्म "तू हसीन मैं जवां" के सेट पर हुई थी, जहां से यह रिश्ता आगे बढ़ा. हेमा अपनी बायोग्राफी में लिख चुकी है कि उस दौर में लोग उन्हें लेकर कई बातें करते थे, क्योंकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता भी. उनकी मां भी चाहती थी कि वह धर्मेंद्र की जगह जितेंद्र से शादी करें, लेकिन हेमा मानती है कि किस्मत ने उन्हें धर्मेंद्र के ही साथ के लिए चुना था.
हेमा की खुशी थे धर्मेंद्र
हेमा ने अपनी किताब में लिखा था “उंगलियां उठती थी, बातें होती थी.. लेकिन मुझे सिर्फ इतना पता था कि उन्होंने मुझे हमेशा खुश रखा। मैं बस खुशियां चाहती थी और मुझे वह उनसे ही मिलीं.” धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा का यह इमोशनल पोस्ट फैंस के दिलों को भी छू रहा हैं.
यह भी पढ़े: फ्लाइट में घंटों फंसे मोहम्मद सिराज, एयरलाइन पर जमकर फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती