Gucci का 50 हजार रुपये वाला डायपर? इंटरनेट पर हुआ वायरल.. क्या है असली सच्चाई

By : Mansi Kumari
Gucci का 50 हजार रुपये वाला डायपर? इंटरनेट पर हुआ वायरल.. क्या है असली सच्चाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लग्जरी फैशन ब्रांड्स अक्सर अपनी महंगी और अनोखी चीजों के कारण सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर ऐसा दावा वायरल हुआ कि मशहूर ब्रांड Gucci ने 50 हजार रुपये वाले बेबी डायपर लॉन्च किए हैं. दावा किया गया कि सात डायपर वाले प्रीमियम पैक की कीमत लगभग 500 डॉलर यानी करीब 50,000 रुपये हैं. इससे एक डायपर की कीमत 7,000 रुपये के आसपास बनती हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों की हलचल
सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही मजाक और प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई. यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या इतने महंगे डायपर पहनाने से बच्चा शांत हो जाएगा या बेहतर सोएगा. कई लोगों ने लिखा कि इतने पैसे में पूरे परिवार का महीने भर का राशन और बिजली बिल आसानी से निकल सकता हैं. वायरल दावों के अनुसार, यह डायपर साधारण नहीं हैं. इन्हें ऑर्गेनिक कॉटन, एंटी-बैक्टीरियल लेयर और सॉफ्ट मेमोरी फोम जैसी हाई-क्वालिटी सामग्री से बनाया गया हैं. साथ ही डायपर पर Gucci का सिग्नेचर 'GG' पैटर्न भी छपा होता है, ताकि बच्चा भी फैशन स्टेटमेंट दे सके. पैकिंग भी लग्जरी थी, आलीशान बॉक्स में, साधारण थैली में नहीं.

फैक्ट चेक में आया खुलासा
हालांकि, फैक्ट चेक करने पर सामने आया कि Gucci ने ऐसा कोई डायपर लॉन्च नहीं किया है. यह केवल सोशल मीडिया मीम या डिजिटल मजाक है. ब्रांड बेबी क्लोदिंग और एक्सेसरीज बेचता है, लेकिन डायपर बेचने का दावा पूरी तरह गलत है.

इंटरनेट पर वायरल होने का कारण
इंटरनेट पर इस तरह की अफवाहें जल्दी फैलती है क्योंकि लोग हैरतअंगेज और हास्यास्पद खबरों को शेयर करना पसंद करते है. Gucci जैसे लग्जरी ब्रांड्स महंगे प्रोडक्ट्स के लिए पहले से ही जाने जाते हैं, इसलिए इस तरह के मजाक वायरल होने की संभावना और बढ़ जाती है. जहां एक तरफ यह दावा सुनकर आम लोग हैरान और हैरान थे, वहीं फैक्ट चेक के बाद सच्चाई सामने आने पर राहत भी मिली. 50 हजार रुपये का एक डायपर सिर्फ सोशल मीडिया का मजाक था, हकीकत में ऐसा कोई प्रोडक्ट मौजूद नहीं हैं.

यह भी पढ़े: लालच की आड़ में बेटे ने पिता को बनाया शिकार.. पिस्तौल दिखाकर लूटे 10 लाख रूपए

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.