गाजियाबाद: पटाखे की एक 'लापरवाही' ने पूरी बिल्डिंग को बनाया आग का गोला

गाजियाबाद: पटाखे की एक 'लापरवाही' ने पूरी बिल्डिंग को बनाया आग का गोला

पटाखे ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में लिया

गाजियाबाद पटाखे की एक लापरवाही ने पूरी बिल्डिंग को बनाया आग का गोला

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में दिवाली की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छोटे से पटाखे ने एक बड़ा हादसा कर दिया. स्थानीय निवासी दीपक त्यागी के फ्लैट से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. पीड़ित दीपक त्यागी ने आंखोंदेखी बताते हुए कहा कि आग सबसे पहले उनके फ्लैट में लगी. उन्होंने बताया, "एक पटाखा मेरे इन्वर्टर से टकराया." यह हादसा उस समय हुआ जब बिल्डिंग के नीचे कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे.

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की चेतावनी बेअसर
दीपक के मुताबिक, बिल्डिंग के नीचे पटाखे फोड़ने वालों में जितेंद्र और राजीव नाम के दो लोग शामिल थे. जितेंद्र उस बिल्डिंग से थोड़ी दूर रहता है. इस दौरान रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के अध्यक्ष अशोक त्यागी ने दोनों को पटाखे फोड़ने से मना किया, लेकिन उनकी चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए जितेंद्र और राजीव ने उनसे बहस शुरू कर दी. इसी दौरान एक लापरवाही भरा पटाखा सीधे दीपक के फ्लैट की बालकनी में रखे इन्वर्टर से जा टकराया.

आग बुझाने की कोशिश हुई नाकाम
दीपक ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे काबू से बाहर हो गईं. दीपक ने कहा, "लपटें बहुत भयानक थीं. आग मेरे पूरे घर में फैल गई और फिर पूरी बिल्डिंग में."
आग की चपेट में आने से बिल्डिंग में रहने वाले लोग दहशत में आ गए. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो एक राहत की बात रही.

यह भी पढ़े: छठ के लिए बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल, 2 की हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त