न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मॉनसून सीजन व धराली आपदा के बाद बुधवार को पहली बार गंगोत्री धाम की यात्रा विधिवत रूप से शुरू हुई. 500 से अधिक यात्री बुधवार को तीर्थयात्रा उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम पहुंचे. यहां तीर्थयात्रियों ने गंगा में स्नान किया और मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन किए. वहीं, 13 सितंबर को यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा.
यात्रियों को सीमित संख्या में गंगोत्री धाम भेजा जा रहा
उत्तरकाशी प्रशासन मौसम व सड़क मार्ग की स्तिथि को देखते हुए यात्रियों को सीमित संख्या में गंगोत्री धाम भेजा जा रहा हैं. जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर बुश्वर सुबह रुके 500 श्रधालु गंगोत्री धाम रवाना हुए. सभी के लिए टैक्सी यूनियन ज्ञानसू व भटवाड़ी टैक्सी प्वाइंट से गाड़ियों की व्यवस्था की गई. सभी यात्री यहां से पहले हिना पहुंचे और पंजीकरण के पश्चात गंगोत्री धाम चले गए. होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि विभिन्न राज्यों से आए यात्री गंगोत्री धाम के दर्शन को गए.
यह भी पढ़े: तकनीकी खराबी से एयर इंडिया विमान 2 घंटे लेट, 200 यात्रियों को फ्लाइट से उतारा