दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी सूची जारी, अमरोहा के अशोक समेत कई...

दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी सूची जारी, अमरोहा के अशोक समेत कई राज्यों के लोग शामिल

दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी सूची जारी अमरोहा के अशोक समेत कई राज्यों के लोग शामिल 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी दिल्ली सोमवार की शाम एक बार फिर दहशत के माहौल में डूब गई. शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. विस्फोट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस ने अब तक 8 लोगों की मौत और 20 के घायल होने की पुष्टि की हैं.

घायलों को लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और अधिकारियों से स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी.

घायलों और मृतकों की सूची

  1. शायना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मिर्फ़ रोड, शकूर की डंडी, दिल्ली (घायल)
  2. हर्षुल पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)
  3. शिवा जायसवाल पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)
  4. समीर पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली (घायल)
  5. जोगिंदर पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)
  6. भवानी शंकर सहरमा पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)
  7. अज्ञात (मृत)
  8. गीता पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)
  9. विनय पाठक पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)
  10. पप्पू पुत्र दूधवी राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)
  11. विनोद पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)
  12. शिवम झा पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)
  13. अज्ञात (अमान) (घायल)
  14. मोहम्मद शहनवाज पुत्र अहमद जमन, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
  15. अंकुश शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)
  16. अशोक कुमार पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) (मृत)**
  17. अज्ञात (मृत)
  18. मोहम्मद फारुख पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
  19. तिलक राज पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)
  20. अज्ञात (घायल)
  21. अज्ञात (मृत)
  22. अज्ञात (मृत)
  23. अज्ञात (मृत)
  24. मोहम्मद सफवान पुत्र मोहम्मद गुफ़रान, सीता राम बाजार, दिल्ली (घायल)
  25. अज्ञात (मृत)
  26. मोहम्मद दाऊद पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाज़ियाबाद (घायल)
  27. किशोरी लाल पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)
  28. आज़ाद पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली (घायल)

डॉक्टरों ने अब तक 8 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की हैं.

height=766

चश्मदीदों ने बताई वारदात
धमाका इतना तेज था कि पास खड़ी 5 से 6 गाड़ियां चकनाचूर हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक, एक इको वैन के पास अचानक विस्फोट हुआ, जिससे आसपास की दुकानों और वाहनों के शीशे टूट गए. प्रारंभिक जांच में पुलिस को हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट के संकेत मिले है, हालांकि अभी तक विस्फोट के कारण या इसके जिम्मेदारों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया हैं.

सुबह हुई बड़ी बरामदगी से जुड़ सकता है मामला
सोमवार को धमाके से कुछ घंटे पहले ही जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था. यह कार्रवाई जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क के खुलासे के दौरान की गई थी.

यह भी पढ़े: 
 

संबंधित सामग्री

अड़की जिप सदस्य का पद आदिवासियों के लिए आरक्षित हो -कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष विकास दास

झारखंड

अड़की जिप सदस्य का पद आदिवासियों के लिए आरक्षित हो -कांग्रेस पार्टी के तमाड़ विधानसभा अध्यक्ष विकास दास

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत