राजकुमार हिरानी की फिल्म में होगी चौथे इडियट की एंट्री! सीक्वल हुई कंफर्म.. तलाश में मेकर्स

राजकुमार हिरानी की फिल्म में होगी चौथे इडियट की एंट्री! सीक्वल हुई कंफर्म.. तलाश में मेकर्स

राजकुमार हिरानी की फिल्म में होगी चौथे इडियट की एंट्री सीक्वल हुई कंफर्म तलाश में मेकर्स

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में शुमार ‘3 इडियट्स’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं. लंबे इंतजार के बाद अब इसके सीक्वल को लेकर बड़ी और पुख्ता जानकारी सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार हिरानी इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने जा रहे है और फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो चुकी हैं. फिल्म को ‘4 इडियट्स’ नाम से डेवलप किया जा रहा हैं. यह एक टेम्पररी टाइटल है, जिसे बाद में बदला भी जा सकता हैं. खास बात यह है कि इस बार कहानी में एक नया चौथा लीड कैरेक्टर जोड़ा जाएगा, जिसके लिए मेकर्स किसी बड़े सुपरस्टार की तलाश में हैं.

2026 में शुरू होगी शूटिंग
सूत्रों के अनुसार, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग 2026 से शुरू करने की तैयारी हैं. मेकर्स का फोकस सिर्फ पुरानी कहानी को आगे बढ़ाने पर नहीं है, बल्कि नए किरदार और नए सामाजिक मुद्दों के जरिए कहानी को और बड़ा और प्रभावशाली बनाने का प्लान हैं.

ओरिजिनल स्टारकास्ट की वापसी के संकेत
फिल्म में एक बार फिर आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान नजर आ सकते हैं. हालांकि, चौथे ‘इडियट’ को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी हैं.

यह भी पढ़े: गुरुग्राम में अजीबोगरीब मामला! 32 साल पहले मर चुके व्यक्ति ने बेचा अपना जमीन.. जानें पूरी सच्चाई
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त