LPG गैस की किल्लत से प्रभावित हुआ फूड डिलीवरी सेक्टर, गिग वर्कर्स की कमाई पर बड़ा असर

By : News11 Bharat
LPG गैस की किल्लत से प्रभावित हुआ फूड डिलीवरी सेक्टर, गिग वर्कर्स की कमाई पर बड़ा असर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत में चल रहे एलपीजी संकट का असर अब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी साफ नजर आने लगा हैं. Zomato और Swiggy जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर में तेज गिरावट देखने को मिली है, जिससे गिग वर्कर्स और रेस्टोरेंट उद्योग दोनों परेशान हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई हैं. भारत अपनी जरूरत का आधे से अधिक एलपीजी पश्चिम एशिया से आयात करता हैं. इस युद्ध के कारण कई समुद्री मार्ग बंद हो गए है, जिनमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी शामिल हैं. इसका असर होटल, रेस्टोरेंट, क्लाउड किचन और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं पर पड़ा हैं.

ऑर्डर में भारी गिरावट
ET की रिपोर्ट के अनुसार, डिलीवरी वर्कर्स पहले रोजाना करीब 30 ऑर्डर पूरे करते थे, लेकिन अब उन्हें केवल 5-10 ऑर्डर ही मिल रहे हैं. कई रेस्टोरेंट या तो बंद है या कम क्षमता पर काम कर रहे हैं. इसके चलते Zomato और Swiggy पर फूड डिलीवरी ऑर्डर 50-60% तक घट गए हैं. गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन ने बताया कि ऑर्डर में कमी से वर्कर्स की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही हैं. कई डिलीवरी वर्कर्स को अपने परिवार का खर्च चलाने में परेशानी हो रही है और अगर स्थिति ऐसी ही रही तो बेरोजगारी और कर्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं.

फूड सेक्टर और शेयर बाजार पर असर
LPG संकट के कारण भारत के लगभग 335 अरब डॉलर के फूड एंड बेवरेज सेक्टर पर असर पड़ा हैं. Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd. के शेयर 4.8% तक गिर गए, जबकि Swiggy Ltd. के शेयर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए. इसके साथ ही Dominos Pizza जैसी फास्ट-फूड कंपनियों पर भी दबाव बढ़ा हैं.

सरकार ने संकट से निपटने के लिए Essential Commodities Act, 1955 लागू किया है और घरेलू एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता दी है. हालांकि इससे कमर्शियल गैस की सप्लाई और कम हो गई हैं. एलपीजी सिलेंडर की कीमत इस महीने 7% बढ़कर ₹913 हो गई है, जबकि कमर्शियल गैस की कीमतें पहले से ही बढ़ाई जा चुकी हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो आने वाले दिनों में करीब 50% रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं, जिससे गिग वर्कर्स और फूड इंडस्ट्री दोनों पर गंभीर असर पड़ेगा.

यह भी पढ़े: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बिहार में LPG गैस की भारी कमी, पटना के 3000 हॉस्टल बंद होने के कगार पर

 

संबंधित सामग्री

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार