जाना था कुवैत लेकिन फ्लाइट पहुंची पाकिस्तान.. 8 भारतीय कराची में फंसे, 3 केरल के

जाना था कुवैत लेकिन फ्लाइट पहुंची पाकिस्तान.. 8 भारतीय कराची में फंसे, 3 केरल के

जाना था कुवैत लेकिन फ्लाइट पहुंची पाकिस्तान 8 भारतीय कराची में फंसे 3 केरल के

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक एयर एरेबिया फ्लाइट को कराची एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा, जिसमें आठ भारतीय यात्री फंस गए हैं. इनमें केरल के तीन लोग भी शामिल हैं. यह जानकारी नोर्का रूट्स ने दी है, जो गैर-निवासी केरलवासियों के मामलों को देखने वाली राज्य सरकार की एजेंसी हैं. पालक्काड के कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ. रेश्मी मेनन और उनकी तीन साल की बेटी स्मृति मेनन इस फ्लाइट में सवार थे. यह परिवार अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था. अन्य भारतीय यात्री भी इसी फ्लाइट में मौजूद थे.

मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं. इस स्थिति के चलते फ्लाइट को कराची में डायवर्ट किया गया. कराची एयरपोर्ट पर फंसे यात्री अभी अपनी अगली यात्रा का इंतजार कर रहे है क्योंकि खाड़ी देशों की उड़ानें प्रभावित हैं. नोर्का रूट्स ने बताया कि वे भारत के विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और यात्रियों को जल्द से जल्द भारत लाने के प्रयास में हैं. अधिकारियों के मुताबिक, कराची से भारत वापसी के लिए कोलंबो के रास्ते की योजना पर विचार किया जा रहा हैं. इसके अलावा नोर्का रूट्स ने खाड़ी क्षेत्र में फंसे एनआरके और उनके परिवारों के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू किया है, ताकि उन्हें आवश्यक सहायता और जानकारी मिल सके. यह कदम फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और सहज आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया हैं.

बता दें कि, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने का मुख्य कारण 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा संयुक्त अभियान में ईरान पर हमला हैं. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने की सूचना भी सामने आई हैं. इसके चलते कई देशों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया, जिससे दुनियाभर में हवाई यातायात प्रभावित हुआ.

यह भी पढ़े: ग्रेटर नोएडा में खुला नाला बना खतरे की वजह, कार गिरी.. ड्राइवर बाल-बाल बचा
 

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर